क्यों प्रेग्नेंट Neena Gupta से शादी करना चाहते थे Satish Kaushik? हैरान कर देगी वजह

Summary :

सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसी बीच उनसे जुड़ा एक पुराना किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि जब नीना गुप्ता बिना शादी के प्रेग्नेंट हो गई थी तो सतीश ने उन्हें शादी का ऑफर दिया था।

सतीश कौशिश को फिल्म इंडस्ट्री में ना सिर्फ दिग्गज एक्टर बल्कि डायरेक्टर के तौर पर भी पहचाने जाते हैं। सतीश कौशिश ने अपनी एक्टिंग से तो लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई ही थी बल्कि असल जिंदगी में भी वो अपने हंसमुख स्वभाव से लोगों के दिलों पर राज करते थे। 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए सतीश कौशिश आज भी अपनी फिल्मों के जरिए जिंदा है।
बता दे कि सतीश कौशिक ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते थें। सतीश की दोस्ती के किस्से तो काफी मशहूर हैं मगर आज हम आपको एक ऐसे अनसुने किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। ये पुराना किस्सा सतीश कौशिक और उनकी पुरानी दोस्त और एक्ट्रेस नीना गुप्ता से जुड़ा है। 
दरअसल, मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपनी किताब ‘सच कहूं तो’ सतीश को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। अपनी किताब में नीना गुप्ता ने कौशिक के साथ अपनी लंबी दोस्ती के बारे में बात की और खुलासा किया कि जब वो क्रिकेटर विव रिचर्ड्स के साथ प्रेग्नेंट हो गई थी तो सतीश ने उन्हें शादी का ऑफर दिया था और कहा था कि वो उनके बच्चे को अपना नाम देंगे। हालांकि, नीना ने उनका ऑफर ठुकरा दिया था।
सतीश ने नीना से कहा था कि चिंता मत करो, बच्चा अगर डार्क स्किन का होगा तो कह देना कि वो मेरा है और हम शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस बारे में सतीश ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह और नीना 1975 से दोस्त थे और कुछ ही लोग उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में जानते थे। उन्होंने कहा कि मैंने मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया था क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि वह अकेली रहूं।
सतीश कौशिक ने नीना को शादी का ऑफर देने को लेकर बताया था कि ‘मैं उसे अकेला महसूस होने को लेकर चिंतित था। एंड ऑफ द डे दोस्त इसी के लिए होते हैं, है ना। उन्होंने कहा था- उससे शादी करने का उनका प्रपोजल ह्यूमर, चिंता, सम्मान और समर्थन का मिक्चर था और उससे कहा था- मैं हूं ना, तू चिंता क्यों करती है?’
गौरतलब है कि सतीश कौशिक ने साल 1983 में आई फिल्म  मासूम से डेब्यू  किया था। इसी साल उन्होंने निर्देशक कुंदन शाह की  हिट फिल्म जाने भी दो यारो में उन्होंने नसीरुद्दीन शाह, रवि बासवानी और नीना गुप्ता के साथ काम किया था। इसी फिल्म से उनकी और नीना के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। बता दें कि नीना गुप्ता की बेटी का नाम मसाबा है जो आज एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं।

Desk Team