आखिर क्यों Virat Kohli ने पंजाबी सिंगर Shubh को किया अनफॉलो, जानें पूरा मामला

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम के होनहार खिलाड़ी कहे जाने वाले विराट कोहली अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं। जहां क्रिकेटर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जहां वो अपने फैंस को अपनी लाइफ से जुडी हर छोटी से छोटी अपडेट देते रहते हैं। ऐसे में अब विराट कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमे कहा जा रहा हैं की विराट कोहली ने अपने फेवरेट सिंगर शुभनीत को अनफॉलो कर दिया है।   दरअसल हुआ कुछ यूं की शुभ ने हाल ही में भारत का…

भारतीय क्रिकेट टीम के होनहार खिलाड़ी कहे जाने वाले विराट कोहली अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं। जहां क्रिकेटर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जहां वो अपने फैंस को अपनी लाइफ से जुडी हर छोटी से छोटी अपडेट देते रहते हैं। ऐसे में अब विराट कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमे कहा जा रहा हैं की विराट कोहली ने अपने फेवरेट सिंगर शुभनीत को अनफॉलो कर दिया है।

 

दरअसल हुआ कुछ यूं की शुभ ने हाल ही में भारत का गलत नक्शा पोस्ट किया था। भारत में, इस तस्वीर को लेकर व्यापक आक्रोश फैल गया क्योंकि इसका इस्तेमाल यह बताने के लिए किया गया था कि शुभ खालिस्तानी अलगाववादियों का समर्थन करता है। कोहली, जो पहले शुभ के फैन थे लेकिन अब कोहली ने शुभ के साथ सभी तरह के अपने संपर्क खत्म कर दिए हैं।

 

 

बता दे की कोहली के इस कदम की फैंस तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दे की विराट कोहली के साथ-साथ केएल राहुल और ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या ने भी शुभ को अनफॉलो कर दिया हैं। वही अब खिलाडियों के अनफॉलो करने का फैसला भारत की अखंडता और एकजुटता के प्रति उनकी देशभक्ति का एक शानदार उदाहरण बनता हुआ दिख रहा है। बता दे की पंजाबी सिंगर शुभ कनाडा के रहने वाले हैं पर उनके गाने देश विदेश में फेमस हैं। यहां तक कि भारत में भी उनके गानों को काफी पसंद किया जाता है और उनकी यहां अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

बता दे की शुभ की मुशीबतें अब और भी ज्यादा बढ़ती हुई दिख रही हैं। जहां अब यह खबर सामने आ रही हैं की भारत में शुभ का स्टिल रोलिन टूर रद्द कर दिया गया है। बुक माय शो ने उन सभी लोगों को टिकट के पैसे वापस करने शुरू कर दी है, जिन्होंने शो के लिए टिकट खरीद लिए थे। बता दें कि 23 से 25 सितंबर तक शुभनीत का एक कंसर्ट मुंबई के कॉर्डेलिया क्रूज पर होने वाला था। इसी के साथ अब शुभ के वीडियो पर जमकर कमेंट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

 

जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा हैं की- ‘लॉरेंस तेरी लोकेशन पूछ रहा हैं’, वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा हैं की- भाई तुरंत शुभ से अशुभ में तब्दील हो गया हैं, इतनी जल्दी बदलाव, वही एक यूजर ने कमेंट कर यह तक लिख दिया हैं की- ‘बच गए भाई अगर गलती से इंडिया आ जाते तो शायद ही वन पीस में वापसी हो पाती’ वही अब इस तरह के ढेरो कमेंट कर यूजर्स लगातर सिंगर को ट्रोल करते दिख रहे हैं।

 

 

 

Desk Team