आखिर क्यों बिन शादी के मांग में सिंदूर भरती हैं Pavitra Punia? एक्ट्रेस ने उठाया राज से पर्दा

Summary :

टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. पवित्रा की शादी नहीं हुई है फिर भी वो मांग में सिंदूर भरती हैं. उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई है.

टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में चल रही हैं. एजाज खान से ब्रेकअप के बाद से वो मांग में सिंदूर लगाए नजर आती हैं. जिसके बाद से फैंस को लगने लगा था कि उन्होंने शादी कर ली है. लेकिन अगर शादी कर ली है तो उनके पति कौन हैं ये सवाल भी तुरंत दिमाग में आता है. ऐसे में अब पवित्रा ने सारे सवालों के जवाब देकर उन्हें ट्रोल करने वालों को चुप करा दिया है. पवित्रा मांग में सिंदूर क्यों भरती हैं उन्होंने इसकी वजह बता दी है.पवित्रा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि वो आखिर क्यों बिना शादी किए मांग में सिंदूर भरती हैं. उनके इस जवाब का इंतजार लोग बहुत दिनों से कर रहे थे.

पवित्रा ने किया खुलासा

पवित्रा वीडियो में कहती हैं- मुझे लेकर लंबे समय से काफी बातें चल रही हैं. बातें हो रही हैं कि मैं मांग में सिंदूर भर रही हूं. मुझे ये बहुत खूबसूरत लग रहा है. और जो लोग कह रहे हैं कि मैं शादी कर चुकी हूं तो मैं उन्हें बता दूं कि मैं धार्मिक रुप से सिंदूर लगा रही हूं. मेरी शादी नहीं हुई है. दो सिंदूर मैं लगाती हूं उसका शादी से कोई ताल्लुक नहीं है.

शांति बनाए रखें

पवित्रा ने आगे कहा-जिद दिन मेरी शादी होगी उस दिन पूरी दुनिया को इस बारे में पता चल जाएगा. तब तक प्लीज शांति बनाए रखें. अपवी कुर्सी की पेटी बांधे रखिए. मुझे परेशान करें. वर्कफ्रंट की बात करें तो पवित्रा रियलिटी रानीज ऑफ द जंगल में नजर आईं हैं. वो इस शो में जंगल में सर्वाइव करती हूई नजर आ रही हैं. शो के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।