साउथ की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में अपना नाम शुमार करने वाली एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु आज कामयाबी के उस मुकाम पर कड़ी हैं जहा पहुंचना हर एक एक्ट्रेस का सपना हैं। सामंथा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं। लोग आज उनका नाम सुनते ही फिल्म के हिट होने की खुद बा खुद कल्पना कर लेते हैं, और ऐसा हो भी क्यों न फिल्मी दुनिया में सामंथा ना जाने कितनी अपनी लाजवाब फिल्मो से टॉलीवुड इंडस्ट्री को सराह चुकी हैं।

लेकिन जहा एक ओर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सामंथा हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं वही उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा कई सवालों को खड़े होते हुए देखा गया हैं। और वो सवाल होते हैं उनके पूर्व पति रह चुके नागा चैतन्य के साथ उनके रिश्तो को लेकर। सामंथा बीते दिनों अपनी बीमारी और निजी जिंदगी के चलते काफी सुर्खियों में रहीं और अब उन्होंने इसपर खुलकर बात की है।

सामंथा जल्द ही अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शाकुंतलम’ में नजर आने वाली हैं और इन दिनों इसका प्रचार कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े सवालों के भी जवाब दिए। नागा चैतन्य से तलाक के बाद से ही सामंथा सिंगल हैं और फैंस चाहते हैं कि वो जल्द ही अब किसी को डेट करें। और अपने ये सिंगल का टैग जल्द ही मिंगल में बदले। और अब खुद एक्ट्रेस ने इस पर अपना जवाब दिया है।
एक फैन ने किया व्यक्तिगत अनुरोध

हाल ही में एक फैन ने समांथा का एक खूबसूरत एडिट शेयर करते हुए उनसे किसी को डेट करने के लिए कहा, जिसका उन्होंने खुद जवाब भी दिया। एक फैन ने ट्विटर पर समांथा से व्यक्तिगत अनुरोध किया। फैन ने एक दिल वाले इमोजी के साथ कहा, “मुझे पता है कि यह कहने की मेरी जगह नहीं है, लेकिन कृपया किसी को डेट करें.” एक्ट्रेस ने ट्वीट का जवाब दिया और लिखा, “कौन मुझे आपकी तरह प्यार करेगा.”

बता दें कि नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने अक्टूबर, साल 2022 में अलग होने की एक ऑफिसियल घोषणा की थी। जब सामंथा ने कॉफी विद करण सीजन 7 में अपनी शुरुआत की, तो शो के होस्ट करण जौहर ने उनसे उनके तलाक और नागा चैतन्य के साथ असफल विवाह के बारे में सवाल भी किया था। इस दौरान सामंथा ने अपने जवाब में कहा, “यह कठिन रहा है. लेकिन यह अब अच्छा है. यह ठीक है. मैं पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हूं. करण ने उनसे पूछा कि क्या उनके और नागा के बीच कोई हार्ड फीलिंग्स हैं. एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, ‘क्या हार्ड फीलिंग्स हैं जैसे अगर आप हम दोनों को एक कमरे में रखते हैं, तो आपको नुकीली चीजों को छुपाना होगा? हां, अभी तक, हां. इसलिए अभी यह सौहार्दपूर्ण स्थिति नहीं है.”
सामंथा वर्क फ्रंट
.jpg)
अब सामंथा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की फिल्म ‘शाकुंतलम’ अगले महीने दुनिया भर में एक भव्य रिलीज के लिए बिलकुल तैयार हो चुकी हैं। हालाँकि शाकुंतलम पहले फरवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में कुछ कारणों के चलते फिल्म की डेट हो पोस्टपोन कर दिया गया। फिल्म अब 14 अप्रैल को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने के लिए तैयार है। साथ ही अब जल्द ही सामंथा बॉलीवुड में भी अपना प्रदर्शन करती हुई नज़र आएँगी जिसके लिए वह बॉलीवुड स्टार वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई दिखेंगी।


Download Android App
Download iOS App



