Salman Khan के साथ ‘Bigg Boss 18’ होस्ट करेंगे Abdu Rozik? बताया कैसी चल रही हैं तैयारियां

Summary :

पिछले महीने 21 जून को शुरू हुआ रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’, जिसको इस बार बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने होस्ट किया था, इसी महीने 2 अगस्त को खत्म हुआ है. जिसके बाद अब फैंस ‘Bigg Boss 18’ के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जिसको हमेशा की तरह Salman Khan ही होस्ट करने वाले हैं. इसी बीच शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. पिछले महीने 21 जून को शुरू हुआ रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’, जिसको इस बार बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने होस्ट…

पिछले महीने 21 जून को शुरू हुआ रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’, जिसको इस बार बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने होस्ट किया था, इसी महीने 2 अगस्त को खत्म हुआ है. जिसके बाद अब फैंस ‘Bigg Boss 18’ के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जिसको हमेशा की तरह Salman Khan ही होस्ट करने वाले हैं. इसी बीच शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है.

  • पिछले महीने 21 जून को शुरू हुआ रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’, जिसको इस बार बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने होस्ट किया था
  • अब फैंस ‘बिग बॉस 18’ के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं
  • इसी बीच शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने सभी को हैरान कर दिया

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बिग बॉस 16’ के एक्स-कंटेस्टेंट Abdu Rozik इस बार सलमान खान के साथ शो के 18वें सीजन को होस्ट करने जा रहे हैं. ताजिकिस्तानी सिंगर और बॉक्सर अब्दु रोजिक को रियलिटी शो के निर्माताओं ने आने वाले सीजन में कई खास सेगमेंट की मेजबानी करने के लिए चुना है. रोजिक ने भी इस खबर की पुष्टि की और साझा किया कि वे शो में वापस आने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

सलमान संग बिग बॉस 18 होस्ट करेंगे रोजिक

रोजिक ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं बिग बॉस 18 में इस किरदार के लिए वापस आकर रोमांचित हूं. बिग बॉस 16 में मेरा समय एक खूबसूरत सफर था और मैं इन स्पेशल सेगमेंट्स में अपनी एंर्जी लाने के लिए काफी एक्साइटेड हूं. मैं अपनी भाषा और सिंगिंग स्किल पर बहुत मेहनत कर रहा हूं ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि मैं अपना बेस्ट दे सकूं. मैं दर्शकों को ये दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि हमारे पास क्या है’.

बिग बॉस 18 को लेकर एक्साइटेड हैं रोजिक

रोजिक ने वादा किया कि वे बिग बॉस 18 में एंटरटेनमेंट की एक खुराक जोड़ने जा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘बिग बॉस का हिस्सा बनना फिर से घर आने जैसा लगता है, लेकिन इस बार एक नई भूमिका और नई जिम्मेदारियों के साथ. मैं उन सरप्राइज्स और एक्साइटिंग मोमेंट्स का इंतजार कर रहा हूं जिनकी हमने प्लानिंग की है. ये रोमांच से भरा सीजन होने वाला है और मुझे उम्मीद है कि मैं कुछ ऐसा ख़ास लाऊंगा जो दर्शकों को पसंद आएगा. एक यूनिक सफर का वादा करने के लिए देखते रहिए’.

बिग बॉस 16 के एक्स-कंटेस्टेंट थे रोजिक

बता दें, ‘बिग बॉस 16’ में नजर आने के बाद अब्दु रोजिक ने भारत के घर-घर में अपनी पहचान बनाई है. शो में रोजिक के साथ शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, साजिद खान, एमसी स्टेन, निमृत कौर अहलूवालिया, शालीन भनोट, टीना दत्ता और सुम्बुल तौकीर खान जैसे कंटेस्टेंट्स नजर आए थे, जिसके साथ उनकी दोस्ती काफी अच्छी थी. शो में अब्दु रोजिक के सफर को काफी पसंद किया गया था. हर कोई उनके साथ मजाक-मस्ती किया करते थे.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।