BB OTT 2 के बाद क्या Bigg Boss Season 17 में नजर आएगी Falak Naaj?

Summary :

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस फलक नाज इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है फलक नाज बिग बॉस ओटीटी 2 से ही चर्चाओं में आ गई है दरअसल फलक नाज को बिग बॉस ओटीटी 2 से काफी फेम मिला। रियलिटी शो बिग बॉस में अविनाश, पूजा के साथ फलक की क्लोज बॉन्डिंग देखी गई।

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस फलक नाज इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है फलक नाज बिग बॉस ओटीटी 2 से ही चर्चाओं में आ गई है दरअसल फलक नाज को बिग बॉस ओटीटी 2 से काफी फेम मिला। रियलिटी शो बिग बॉस में अविनाश, पूजा के साथ फलक की क्लोज बॉन्डिंग देखी गई।
इस शो में उन्हें अविनाश सचदेव के साथ एक खास रिश्ते में भी देखा गया जिसके चर्चे सोशल मीडिया पर होने लगे शो में अविनाश ने फलक के लिए अपनी फिलिंग्स का भी इजहार किया हालांकि फलक ने इसे दोस्ती तक ही लिमिट रखा।
शो से बाहर निकालने के बाद उन दोनों की मुलाकात हुई जिसके बाद अब यह खबरें सामने आ रही है कि बिग बॉस 17 में फलक नाज नजर आ सकती है। जी हां मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 22 अगस्त को फलक अपने करीबी दोस्त अविनाश की बर्थडे पार्टी में पहुंची इस दौरान मीडिया से बातचीत में फलक ने बताया कि बिग बॉस ओट 2 के बाद वह बिग बॉस सीजन 17 के सीजन में दिखाई दे सकती है। इसमें कोई दोराय नहीं है।
 इस शो में आने के लिए मार्क्स ने उन्हें अप्रोच किया है एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि मैंने यह खबर नहीं सुनी और मुझे खुद भी अब इसके बारे में नहीं पता चला मुझे जब कंफर्मेशन होगी तो मैं आपको बताऊंगी जिसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको शो ऑफर हुआ और आप शो करेंगे इस पर उन्होंने कहा कि क्यों नहीं मैं पसंद करूंगी।फलक नाज के अलावा पूजा भट्ट, एलविश यादव संबुल तौकीर खान के पिता जैसे लोगों के शो में आने की खबरें लगातार सुर्खियों में है लेकिन अभी तक कंटेस्टेंट को लेकर कोई ऑफिशियल इनफॉरमेशन सामने नहीं आई है।
इसी के साथ आपको बता दे बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर बने एलविश यादव ने वर्ल्ड कंटेस्टेंट के रूप में ट्रॉफी अपने नाम की है और वहीं अभिषेक मल्हन शो के फर्स्ट रनर अप रहे।

Desk Team