BRICS Summit 2023: पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने एक बार फिर एक साथ किया मंच साझा,देखें वीडियो

Summary :

दक्षिण अफ्रीका के शहर जोहान्सबर्ग में 15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन हो रहा है,इस सम्मेलन में गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग मंच साझा करते नजर आए।

दक्षिण अफ्रीका के शहर जोहान्सबर्ग में 15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन हो रहा है,इस सम्मेलन में गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग मंच साझा करते नजर आए। इस दौरान चीनी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। पीएम मोदी को चीनी राष्ट्रपति से बात करते हुए देखा गया, जब वे ब्रिक्स नेताओं की ब्रीफिंग के लिए जा रहे थे। इससे पहले बुधवार को प्रधान मंत्री और जिनपिंग ने ब्रिक्स सम्मेलन के सत्र में हिस्सा लिया था।

इस बैठक के बाद दोनों देशों के रिश्ते होंगे मजबूत

पिछले साल इंडोनेशिया के बाली में जी-20 नेताओं के डिनर में पीएम मोदी और जिनपिंग आमने-सामने आए थे। बताया गया था कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूती देने पर चर्चा हुई। 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा के नजदीक गलवान घाटी में जानलेवा झड़प के बाद से मोदी और जिनपिंग के बीच मुलाकात नहीं हुई।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत का बढ़ा कद
बुधवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि हम दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में ब्रिक्स में ग्लोबल साउथ के देशों को विशेष महत्व देने के कदम का स्वागत करते हैं। यह सिर्फ आकांक्षा ही नहीं, बल्कि वर्तमान समय की जरूरत भी है। भारत ने भी अपनी G20 अध्यक्षता के तहत इस विषय को महत्व दिया है।

Desk Team