Nimrit Kaur Ahluwalia का Bigg Boss 16 से खत्म होगा सफर? इस तरह हो सकता है शॉकिंग एलिमिनेशन!

Summary :

अब बिग बॉस से एक बड़े स्ट्रांग कॉन्टेंडर का पत्ता काटने वाला है। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि बिग बॉस के घर में मिडनाइट एविक्शन होगा, जिसमें कलर्स का फेस और और ट्रॉफी की मजबूत दावेदार को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। जिसके मिडनाइट एविक्शन की खबरें आ रही हैं वो कोई और नहीं बल्कि निमृत कौर अहलूवालिया हैं।

‘बिग बॉस 16’ का फिनाले जैसे- जैसे पास आ रहा है वैसे ही इस शो में बड़े रोमांचक मोड़ देखने को मिल रहे हैं। इस हफ्ते कोई एक शख्स ‘बिग बॉस 16’ की ट्रॉफी अपने नाम कर लेगा। शो जीतने की इस रेस में फिलहाल 6 कंटेस्टेंट दौड़ रहे हैं। लेकिन जल्द ही इस शो को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट मिलने वाली हैं। यानी ये साफ है कि जल्द ही शो में एक शॉकिंग एलिमिनेशन होने वाला है। 
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, अब बिग बॉस से एक बड़े स्ट्रांग कॉन्टेंडर का पत्ता काटने वाला है। ये नाम इतना बड़ा है कि इसे सुनकर हर किसी को ज़ोरदार झटका लगेगा। दरअसल, अब माडली से ही एक शख्स एविक्ट होने वाला है। यानी अब मंडली पूरी तरह से टूटने वाली है। वैंसे भी पिछले कुछ नॉमिनेशन में मंडली के ही सदस्य शो से बाहर हो रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर मंडली पर ही खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। 
दरसअल, अब कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि बिग बॉस के घर में मिडनाइट एविक्शन होगा, जिसमें कलर्स का फेस और और ट्रॉफी की मजबूत दावेदार को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। और बाद में ‘बिग बॉस 16’ को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिलेंगे। लेकिन जिसके मिडनाइट एविक्शन की खबरें आ रही हैं वो कोई और नहीं बल्कि निमृत कौर अहलूवालिया हैं। 
जिसका मतलब है अब बीबी हाउस से निमृत बाहर हो गई हैं। हालांकि, अभी ये खबर ऑफिशयली कंफर्म नहीं की गई है। वहीं, ये नॉमिनेशन कैसे हुआ है इसपर भी बात कर लेते हैं। दरअसल, बताया जा रहा है कि इस मिडनाइट एविक्शन में बिग बॉस के घर में बाहर से कुछ आम लोगों को बुलाया गया था, जिन्होंने इन सभी कंटेस्टेंट्स को अपने-अपने वोट दिए। लेकिन इस दौरान वोटिंग में सबके कम वोट्स निमृत को मिले, जिसके चलते निमृत बिग बॉस से एविक्ट हो गईं।
वहीं, ये पूरा एपिसोड आज यानी 6 फरवरी को प्रसारित होने वाला है। आज ही पता चलेगा कि क्या ‘बिग बॉस 16’ से निमृत का पत्ता कटा या अब भी उनका सफर शो में बरकरा है। वैसे इस खबर के बाहर आने के बाद निमृत के एविक्शन से फैंस काफी दुखी नज़र आ रहे हैं। 

Desk Team