टीवी दुनिया का सबसे ज़्यादा चलने वाला शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ आए दिन खबरों में बना रहता है। पिछले कुछ वक़्त में इस शो में कई बड़े बदलाव देखने को मिले। कई अहम किरदार निभाने वाले एक्टर्स ने इस शो को अलविदा कह दिया तो कई नए सितारों की इस शो में एंट्री हुई। वहीं, अक्सर तारक मेहता के सेट से स्टार्स के बीच तनाव की खबरें भी सामने आती हैं।

तो कई बार मेकर्स पर इस शो के कलाकार बड़े इल्ज़ाम लगा देते हैं। ऐसे में एक बार फिर ये शो खबरों में बना हुआ है। अब ऐसी रूमर्स हैं कि इस शो में एक बार फिर पुराने तारक मेहता यानी एक्टर शैलेश लोढ़ा वापसी कर सकते हैं। आपको बता दें, जब शैलेश लोढ़ा ने ये शो छोड़ा था तो फैंस काफी उदास हो गए थे, सभी एक्टर से गुज़ारिश कर रहे थे कि वो ये कदम न उठाएं।

हालांकि इस बीच कई ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई जिनमें कहा गया था कि शैलेश लोढ़ा शो के मेकर्स से खुश नहीं हैं। सेट पर उनके टाइम का सही इस्तेमाल नहीं किया जाता और मेकर्स के साथ उनकी अनबन की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन अब लगता है कि सब कुछ ठीक हो गया है और दोनों तरफ से गलतफहमी भी दूर हो गई हैं।
दरअसल, अब इस शो के डायरेक्टर मालव राजदा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। जिसे देखकर लोग इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि शैलेश लोढ़ा एक बार फिर से इस शो में एंट्री ले सकते हैं। आपको बता दें, मालव राजदा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें शैलेश लोढ़ा और मालव राजदा खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में और भी कई लोग हैं। लेकिन सबसे मज़ेदार है इस तस्वीर का कैप्शन, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

डायरेक्टर ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘जैसा कि सबका कहना है, मैंने जिस इंसान को शो में सबसे ज्यादा परेशान किया, मेहता साहब को छोड़कर बाकी सबका पैकअप।’ अब कैप्शन से तो यही लग रहा है कि शो में मेहता साहब यानी शैलेश लोढ़ा फिर लौट सकते हैं। साथ ही अब फोटो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग उन्हें कमेंट कर शो में वापिस लाने की डिमांड कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



