बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय से कई कपल्स के तलाक की खबरें लगातार सामने आ रही है ऐसे में बीते दिनों पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला ने अपने पति जोरावर से तलाक की अनाउंसमेंट की वहीं अब दोनों की शादी टूटने जा रही है और लगातार ये कपल सुर्खियां बटोरता दिखाई दे रहा है।वही अब इस लिस्ट में इंडस्ट्री के एक और कपल का नाम भी शामिल हो गया है दरअसल ‘इश्कबाज़’ फेम एक्टर मल्हार पांडेय शादी के 9 साल बाद अपनी पत्नी प्रिया से अलग हो रहे है अलग हो रहा ये कपल इन दिनों मीडिया में काफी लाइमलाइट में बना हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर 2014 शादी के बंधन में बंधा कपल मल्हार पांडेय और सिंगर प्रिया पाटीदार काफी समय से अलग-अलग रह रहे है।अब शादी के 9 साल बाद ये कपल इस साल के अंत में तलाक के लिए अर्जी देगा। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक दोनों एक साल पहले अलग हो गए थे।वही अब रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल के एक क्लोज सोर्स ने बताया दोनों के बीच अनबन लॉक डाउन के दौरान ही शरू हो गई थी ये दोनों एक साल से ज्यादा समय से अलग रह रहे है।

गुप्त सूत्र ने आगे कहा कि- ये दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते हैं, न ही एक दूसरे के बीते एक साल से कांटेक्ट में है।इसी के साथ ऐसी कयास लगायी जा रही है कि ये दोनों साल के अंत तक एक दूसरे को तलाक के लिए अर्जी दाखिल करेंगे।आपकी जानकारी के लिए बता दें, मल्हार आखिरी बार टीवी पर शो राधाकृष्ण में साल 2020 में नजर आए थे।इस बीच इश्कबाज़ एक्टर भी अपने परिवार के साथ अब यूएस चले गए है।रिपोर्ट के मुताबिक सोर्स ने बताया कि मल्हार के पास भारत रुकने का कोई कारण नहीं है, उन्होंने कहा कि उन्हें अब अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से ब्रेक लेना है।इसीलिए अब वह अपने परिवार के साथ समय बीताना चाहते है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें हाल ही में विक्रम मॉन्ट्रोज़ के सिंगल ‘तस्वीर’ प्रिया ने गाना गया था जिसके बाद पर्सनल लाइफ पर सवाल किये जाने के बाद प्रिया ने बताया कि हाँ ये सच है कि अभी हम साथ नहीं है, लेकिन मैं अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा डिटेल में बात नहीं करना चाहती।वही जब मल्हार से इस बारे पूछा गया तो उन्होंने कुछ बोलने से मना कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



