बिना डायलॉग के… Anurag Basu के डायरेक्शन को लेकर ये क्या बोल गए Aditya Roy Kapur?

Summary :

आदित्य रॉय कपूर ने अनुराग बसु के डायरेक्शन को लेकर की तारीफ

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग बसु अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच आदित्य ने बतायाअनुराग दादा की खासियत यह है कि वह बिना संवादों के भी बहुत कुछ कह देते हैं।

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग बसु अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म को लेकर अभिनेता ने अनुराग बसु की तारीफ की और बताया कि वह बिना शब्दों के गहरी भावनाएं व्यक्त कर देते हैं।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान आदित्य ने बताया कि इस फिल्म में उनके किरदार के पास कई डायलॉग हैं, लेकिन अनुराग का निर्देशन मौन क्षणों को भी प्रभावशाली बना देता है।

Aditya Roy Kapur

आदित्य ने बताया, “मेरे किरदार को इस फिल्म में काफी कुछ बोलना है। लेकिन, अनुराग दादा की खासियत यह है कि वह बिना संवादों के भी बहुत कुछ कह देते हैं। कई बार एक नजर या शांत पल ही सब कुछ बयां कर देता है। यह उनके निर्देशन की खूबसूरती है।”

अनुराग की कहानी कहने की अनूठी और दमदार शैली की तारीफ करते हुए अभिनेता ने आगे कहा, “एक अभिनेता के लिए ऐसे दृश्यों में काम करना बेहद खास होता है, जहां कम शब्दों में ज्यादा भावनाएं व्यक्त होती हैं।”

‘मेट्रो…इन दिनों’ प्यार, दिल टूटने और मानवीय संबंधों को दिखाती है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

महाकाल बाबा के दर्शन करने पहुंचे Ravi Kishan, भस्म आरती की शेयर की वीडियो

अभिनेत्री फातिमा ने भी आईएएनएस से बातचीत में अनुराग बसु की तारीफ की और बताया कि वह एक ऐसे निर्देशक हैं, जिनके सामने बेफिक्र होकर काम कर सकते हैं। वह ज्यादा सोचते नहीं, बल्कि अपने अंदर की आवाज पर भरोसा करते हैं। फातिमा ने बताया, ” उन्होंने मुझसे कहा कि अपने आप पर शक करना बंद करो। जो तुम कर रही हो वह सही है।”

Aditya Roy Kapur

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने गुलशन कुमार, टी-सीरीज, अनुराग बसु प्रोडक्शंस के साथ मिलकर इसका निर्माण किया है, जिसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया है, जबकि संगीत प्रीतम ने दिया है। फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.