ये हैं बॉलीवुड के 3 स्टार रैपर-सिंगर्स की पत्नियाँ, जिनके स्टाइल देखकर हैरान रह जायेंगे

Summary :

लोगों को ये भी नहीं पता की ये स्टार रैपर शादी शुदा है। आज हम आपको इन तीन स्टार्स की पत्नियों के बारे में बता रहे है जो लाइमलाइट से कोसों दूर है।

आजकल गाना कोई भी हो अगर उसमे रैप का तड़का लग जाये तो गाने का मजा दोगुना हो जाता है। पंजाबी और बॉलीवुड सांग्स में रैप आजकल लोगों को काफी पसंद आते है। इस समय इंडस्ट्री में कई सारे रैप स्टार यानी रैपर है पर हनी सिंह , रफ़्तार और बादशाह के नाम का डंका सबसे ज्यादा बजता है। इनके बारे में लोगों को जानने की काफी इच्छा होती है पर लोगों को शायद ये भी नहीं पता की ये स्टार रैपर शादी शुदा है या फिर कुंवारे। आज हम आपको इन तीन स्टार्स की पत्नियों के बारे में बता रहे है जो लाइमलाइट से कोसों दूर है।

1.हनी सिंह

रैपर

रैपर हनी सिंह जितना अपने रैप सांग्स के लिए मशहूर है उतना ही अपने अनोखे हेयर स्टाइल्स के लिए भी। साल 2005 में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत करने वाले हनी सिंह का असली नाम हृदेश सिंह है। हनी सिंह ने साल 2011 में अपनी स्कूलमेट शालिनी तलवार सिंह से शादी की थी।

रैपर

आपको बता दें दोनों का बचपन साथ ही बीता है और ये दिल्ली के गुरुनानक स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। अब तक ढेर सारे हिट सांग दे चुके हनी सिंह आजकल ज्यादा एक्टिव नहीं है पर उनके फैंस को उम्मीद है की वो जल्द बड़े हिट करेंगे।

2.रफ्तार सिंह

रैपर

अपने नाम की तरह रफ़्तार के रैप सांग भी बेहद तेज रफ़्तार और शानदार होते है। रैपर रफ़्तार का असली नाम दिलिन नायर है और इनका जन्म 16 नवंबर 1988 को केरल में हुआ था। बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में अपन रैप सांग्स का जलवा बिखेर चुके रफ़्तार बेहद अच्छे डांसर भी है।

रैपर

इनकी पत्नी का नाम कोमल वोहरा है और साल 2016 में इस खूबसूरत कपल ने शादी की थी। इनकी पत्नी मूल रूप से दिल्ली की निवासी है।

3.बादशाह

रैपर

बॉलीवुड में इस वक्त सबसे मशहूर सिंगर्स में से एक है बादशाह जो अपने रैप सांग्स के लिए खासे मशहूर है। अब तक उन्होंने जितने भी गाने दिए है वो सबके सब सुपरहिट रहे है। भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में इनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है।

रैपर

बॉलीवुड रैपर बादशाह का रियल नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है और उनकी पत्नी का नाम है जैस्मिन। 31 वर्षीय बादशाह सिंगिंग में आने से पहले एक IAS ऑफिसर बनना चाहते थे पर अब उनके सांग्स की दुनिया दीवानी है ।

विकी कौशल ने तोडा अपनी महिला फैन्स का दिल, गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप किया कन्फर्म

Desk Team