महिला डांसर से ‘हाउसफुल 4’ के सेट पर हुई छेड़छाड़, FIR दर्ज

Summary :

गुरूवार की रात फिल्म हाउसफुल 4 के सेट पर शूटिंग के दौरान एक महिला डांसर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वहीं तुरंत ही इस मामले की एफआईआर

गुरूवार की रात फिल्म हाउसफुल 4 के सेट पर शूटिंग के दौरान एक महिला डांसर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वहीं तुरंत ही इस मामले की एफआईआर दर्ज करा दी गई है साथ ही पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। खबरों की मानें तो जिस वक्त यह घटना हुई। उस समय हाउसफुल 4 के सेट पर अक्षय कुमार,बॉबी देओल और रितेश देशमुख भी मौजूद थे।

महिला डांसर ने का आरोप है कि…

महिला जूनियर आर्टिस्ट ने बताया,”फिल्म की शूटिंग चित्रकूट में चल रही थी और इस दौरान उसके साथ 6 लोगों ने इस हरकत को अंजाद दिया। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वह एक सहकर्मी के साथ बैठी हुई थी।

महिला ने कहा, उसी दौरान पवन शेट्टी और सागर नाम के शख्स के साथ 4 और लोग वहां पहुंचे। वो मेरी साथी को जबरदस्ती वहां से ले जाने की कोशिश करने लगे। साथ ही उन्होंने हमें धमकाया भी।

जब मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो शेट्टी ने मेरे साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी और मुझे गलत तरीके से छूने लगा।मैंने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया है। मैं चाहती हूं कि आरोपी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे हों। महिला ने बताया कि सेट पर हुई छेड़छाड़ के समय अक्षय कुमार और रितेश देशमुख सेट पर मौजूद थे।

खुद अक्षय ने ही महिला से कहा कि वो इस मामले को लेकर पुलिस को बुलाएं और अपना बयान दर्ज करवाएं। बताया जा रहा है कि ये सारा मामला दो गुटों के बीच चल रहे विवाद के चलते हुए। आरोपी लोग किसी शेट्टी ग्रुप के सदस्य थे और ये एक पुराने विवाद के चलते हैं। बता दें कि इस घटना के बाद फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

बता दें कि यह फिल्‍म लगातार कुछ कारणों से चर्चा में बनी हुई है। इसकी मुसीबतें #MeToo कैंपेन के साथ शुरू हुई। नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि नाना पाटेकर के बाद इस फिल्‍म डायरेक्‍टर साजिद खान पर यौन शोषण के आरोप लगे थे। आरोपों के बाद साजिद इस फिल्‍म के डायरेक्‍शन से हट गये हैं।

अक्षय कुमार ने कुछ वक्त पहले फिल्म मेकर्स से इस बात की गुजारिश भी करी कि वह जब तक इन मामलों की जांच नहीं हो जाती है वह इस फिल्म की शूटिंग का रोक दें।

 

Desk Team