महिला कोरियोग्राफर ने गणेश आचार्य पर जबरदस्‍ती अश्‍लील वीडियो दिखाने का लगाया आरोप

Summary :

फेमस कोरियोग्राफर गणेश आचार्य इन दिनों एक बड़ी मुसीबत में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। क्योंकि गणेश आचार्य पर एक महिला कोरियोग्राफर ने अशलील वीडियो देखने को मजबूर करने का आरोप लगाया है।

फेमस कोरियोग्राफर गणेश आचार्य इन दिनों एक बड़ी मुसीबत में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। क्योंकि गणेश आचार्य पर एक महिला कोरियोग्राफर ने अशलील वीडियो देखने को मजबूर करने का आरोप लगाया है। महिला ने गणेश आचार्य पर अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि 33 साल की महिला कोरियोग्राफर ने अश्लील वीडियो देखने का दबाव बनाने के साथ ही कमीशन देने और फिल्म इंडस्ट्री में काम ना करने का आरोप लगाया है।
महिला कोरियोग्राफर ने बड़ा आरोप लगाते हुए उन्हें कहा है कि गणेश आचार्य ने न सिर्फ उनका काम छीन लिया बल्कि उन्होंने यौन उत्पीऩ भी किया है। महिला पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बाद महाराष्ट्र आयोग में भी शिकायत कर चुकी है। 

अभी गणेश आचार्य इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन कोरियोग्राफर्स एसोसिऐशन के महासचिव हैं। वहीं जिस महिला ने शिकायत लगाई है वो भी एसोसिएशन की सदस्य है। बताया जा रहा है कि गणेश आचार्य लगातार उन्हें आईएफटीसीए ऑफिस बुलाते थे। 
बता दें कि गणेश इससे पहले भी विवादों में थे।  खबरें थी कि उन्होंने आल इंडिया फिल्म टेलीविजन एंड इवेंट्स डांसर्स एसोसिएशन (AIFTEDA) नाम से एक एसोसिएशन बनाई है।  इसे लेकर सीडीए (Cine Dancers Association) चिंतित था।  इस मुद्दे पर सरोज खान ने खुलकर बात की थी। 
सरोज खान ने दावा किया था कि गणेश ने एक नई एसोसिएशन बना ली।  सरोज खान ने उनपर धोखा देने के आरोप लगाए थे।  इस पर गणेश आचार्य ने कहा था, “मैं  AIFTEDA उद्घाटन के समय उपस्थित था क्योंकि डांसर्स ने मुझे इंवाइट किया था। 
बता दें की गणेश आचार्य ने फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ के गाने ‘गोरी तू लट्ठ मार’ को कोरियोग्राफ किया था जिसके लिए इन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड ने बेस्ट कोरियोग्राफ 2018 का अवॉर्ड दिया था वहीं इसके अलावा भी गणेश आचार्य के पास बॉलीवुड के गाने जैसे- सिंबा, जीरो, पद्मावत, संजू और जुड़वा-2 की सफलता का श्रेय उनके नाम दर्ज है 

Desk Team