नारी की सुरक्षा और बुराई के अंत के लिए लौटी ‘मर्दानी – 2’, दमदार टीजर के साथ रिलीज़ डेट का हुआ एलान

Summary :

बॉलीवुड की फीमेल सुपरकॉप मर्दानी यानी रानी मुखर्जी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म मर्दानी – 2 के साथ जल्द परदे पर दस्तक देने वाली है। रानी मुखर्जी की मुख्य भूमिका वाली ‘‘मर्दानी-2’’ फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज होगी।

बॉलीवुड की फीमेल सुपरकॉप मर्दानी यानी रानी मुखर्जी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म मर्दानी – 2 के साथ जल्द परदे पर दस्तक देने वाली है। रानी मुखर्जी की मुख्य भूमिका वाली ‘‘मर्दानी-2’’ फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज होगी। 
यश राज फिल्म्स के प्रोडक्शन वाली इस फिल्म के लेखक और निर्देशक गोपी पुथरण हैं। इस फिल्म में रानी एक बार फिर पुलिसकर्मी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में दिखायी देंगी। 
यश राज फिल्म्स के आधिकारिक टि्वटर अकाउंट पर एक पोस्ट में सोमवार को कहा गया, ‘‘इस नवरात्रि, बुराई पर अच्छाई की जीत होगी। तारीख याद रख लीजिए। मर्दानी-2 13 दिसंबर को रिलीज होगी।’’ 
प्रोडक्शन बैनर ने टि्वटर पर फिल्म का 30 सेकंड का टीजर भी शेयर किया है। यह 2014 में आयी प्रदीप सरकार के निर्देशन वाली ‘‘मर्दानी’’ का सीक्वल है। आलोचकों ने इस फिल्म को काफी सराहा था। 

 पहले पार्ट में रानी मुखर्जी बाल तस्करी रैकेट का खत्मा करती नजर आयी थी और अब पार्ट – 2 में मर्दानी की भिड़त 21 वर्षीय खूंखार विलेन से होने वाली है। रानी मुख़र्जी इस फिल्म में एक खतरनाक अपराधी से दो -दो हाथ करती नजर आयेंगी जो औरतों को अपना शिकार बनाता है।
फिल्म के इस डेट एनाउसमेंट टीजर  में रानी का दमदार रूप एक बार फिर सामने आया है और दिखाया गया है कि मर्दानी नारी सुरक्षा के लिए अपराधियों के खिलाफ लोहा लेने के लिए खड़ी है। 
हालांकि विलेन के किरदार को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है और फिल्म की टीम से बस इतना ही खुलासा किया गया हैं कि आदित्य चोपड़ा को इस रोल के लिए एक प्रतिभाशाली एक्टर मिला है जो फिल्म में बुराई के अवतार के तौर पर नजर आने वाला है।
देखिये मर्दानी – 2 का टीज़र :


Ujjwal Jain