बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को आज शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो नहीं जनता होगा। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म फन्ने खान की शूटिंग के चलते थोड़ा व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह कई सालों बाद अनिल कपूर और ऐश्वर्या की जोड़ी एक साथ देखने को मिलेगी। वहीं इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
इस फोटो में अभिनेत्री ऐश्वर्या किसी मिस्ट्री मैन के साथ काफी खुश होते हुए पोज दे रहीं हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या और इस मिस्ट्री मैन की यह फोटो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इसमें लोगों से इस फोटो में खड़े इस शख्त को पहचानने की अपील की जा रही है।
इस व्यक्ति की एक फोटो कुछ दिनों पहले भी बहुत वायरल हो रही थी जिसमें यही व्यक्त् किसी और खूबसूरत लड़की के साथ खड़े हुए नजर आ रहा था। खैर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये व्यक्ति भाले ही देखने में काफी साधारण सा दिख रहा हो लेकिन इसके लुक पर मत जाइएगा। क्योंकि जैसा आप सोच रहें हैं वैसा कुछ भी नहीं यह कोई आम शख्त नहीं है बल्कि यह एक बेहद खास व्यक्ति है।




Download Android App
Download iOS App






