बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान वैसे तो कई स्टारकास्ट को अपनी फिल्मों में काम करने का मौक़ा देते रहते हैं। इन्ही स्टार्स की लिस्ट में एक नाम हर्षाली मल्होत्रा का भी हैं।जिन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी का किरदार निभाया था। हर्षाली मल्होत्रा ने मुन्नी बनकर अपनी क्यूटनेस और सादगी से हर किसी का दिल जीत लिया था। लेकिन अब हर्षाली मल्होत्रा में इस कदर बदलाव आ गए हैं की एक्ट्रेस को पहचानना भी मुश्किल हो गया हैं।

दरअसल साल 2015 में आई फिल्म बजरंगी भाईजान ने अपने अद्भुत कहानी और स्टार स्टार्स कास्ट से उस साल की बेहतरीन फिल्मों में से एक कही जाती थी। फिल्म के वैसे तो सारे ही स्टार कास्ट बेहद ही दमदार थे चाहे वो सलमान खान हो करीना कपूर या फिर नवाजुद्दीन सिद्दीकी हो।

लेकिन इन सबसे से हटकर इस फिल्म से अपना डेब्यू परफॉरमेंस देने वाली हर्षाली मल्होत्रा ने इस फिल्म का आधा से ज्यादा लाइमलाइट बटोर ली थी। लेकिन अब वही मुन्नी का बिलकुल बदला हुआ रूप देख पहचाना भी मुश्किल हो जाएगा।
हाल ही में, हर्षाली मल्होत्रा को एक कथक इंस्टिट्यूट से बाहर निकलते समय स्पॉट किया गया था। उन्हें मुंबई के खार इलाके में देखा गया। हर्षाली इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। हर्षाली सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस और फॉलोअर्स को अपने से जुड़ी अपडेट देने के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

हर्षाली का यह ट्रांसफॉर्मेशन देखकर सभी हैरान है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, फैंस इस पर दिल खोलकर प्रतिक्रिया देने लगे। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- ‘मुन्नी अभी भी मुन्नी की तरह ही मासूम लग रही हैं’, तो वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- ‘उम्मीद करते है की सलमान खान इसे भी अपने अपोजिट कास्ट मत कर ले’,



वही एक यूजर ने तो कमेंट कर यह तक लिख दिया है की- ‘कितनी मेहनत कर के सल्लू भाई ने इसे पाकिस्तान पहुंचाया था, और ये फिर भाग कर वापस आ गयी’ वही अब इस तरह के कमेंट कर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देते दिख रहे हैं।इसके साथ ही उनकी तुलना एक्ट्रेस दिशा परमार से भी की जा रही थी।

बता दे की हर्षाली मल्होत्रा ने 2015 में सलमान खान, करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म बजरंगी भाईजान में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक पाकिस्तानी मुस्लिम गूंगी लड़की की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहा गया था। हर्षाली ने 2022 में भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार भी जीता है।


Download Android App
Download iOS App



