जुबीन की मौत पर फैंस का रो-रोकर बुरा हाल, सांस थमने से 5 मिनट पहले का Video Viral, सदमे में लोग

Summary :

Zubeen Garg News: असम के प्रसिद्ध गायक और सांस्कृतिक आइकन जुबीन गर्ग का शुक्रवार, 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में मौत हो गई। गायक की मौत स्कूबा डाइविंग दुर्घटना में निधन हो गया। उनकी मौत से म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। जुबिन गर्ग असमिया सिंगर थे, उनकी मौत 52 साल के उम्र में हुई है। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म के लिए कई गाने गाए। ‘या अली’ गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इसी बीच सोशल मीडिया पर जुबिन की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो उनके मौत से…

Zubeen Garg News: असम के प्रसिद्ध गायक और सांस्कृतिक आइकन जुबीन गर्ग का शुक्रवार, 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में मौत हो गई। गायक की मौत स्कूबा डाइविंग दुर्घटना में निधन हो गया। उनकी मौत से म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। जुबिन गर्ग असमिया सिंगर थे, उनकी मौत 52 साल के उम्र में हुई है। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म के लिए कई गाने गाए। ‘या अली’ गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इसी बीच सोशल मीडिया पर जुबिन की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो उनके मौत से कुछ घंटे पहले का है।

Zubeen Garg News
Zubeen Garg News

Singer Zubeen Garg Death: कैसे हुई सिंगर की मौत?

यह बताया जा रहा है कि जुबिन गर्ग को सिंगापुर पुलिस ने समुद्र से रेस्क्यू किया, जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें आईसीयू में रखा गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबिन को सांस लेने में परेशानी हुई थी।

Singer Zubeen Last Video: जुबिन गर्ग का आखिरी वीडियो वायरल

इसी बीच जुबिन गर्ग का एक वीडियो सामने आया है, जिसे उनकी मौत से कुछ घंटे पहले का बताया जा रहा है। इस वीडियो में जुबिन अपने बैंड के साथ एक रेस्टोरेंट में “Tears In Heaven” गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। गाना सुनकर वहां मौजूद लोग तालियां बजा रहे थे और उनकी परफॉर्मेंस की सराहना कर रहे थे। जुबिन गर्ग की मौत को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में कठिनाई हुई थी। यह भी कहा जा रहा है कि डाइविंग के दौरान उन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहना हुआ था, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया।

Zubeen Garg News, Himanta Biswa Sarma News: कल सुबह गुवाहाटी पहुंचेगा पार्थिव शरीर

मुख्यमंत्री हिमंता ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, “मैं आज बाद में सिंगापुर से हमारे प्यारे ज़ुबीन का पार्थिव शरीर लेने दिल्ली जा रहा हूँ। वहाँ से हम उसे तुरंत गुवाहाटी वापस लाएँगे, उम्मीद है सुबह 6 बजे तक। मैंने सिंगापुर के उच्चायुक्त, महामहिम साइमन वोंग से बात की और हमारे प्रिय ज़ुबीन गर्ग के असामयिक निधन के कारणों की विस्तृत जाँच का अनुरोध किया। महामहिम ने मुझे इस संबंध में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। न केवल असमिया में, बल्कि #जुबीन ने बंगाली, हिंदी, कन्नड़ और कई अन्य भाषाओं में भी संगीत की लहर फैलाई।”

यह भी पढ़ें: Zubeen Garg Death News: थम गई एक और सुर की सांस! बॉलीवुड सिंगर जुबिन गर्ग की स्कूबा डाइविंग के दौरान मौत

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।