Firoz Nadiadwala sues Kapil Sharma’s show: कानूनी पचड़े में फंसे Kapil Sharma, ‘बाबूराव’ के चक्कर में नेटफ्लिक्स को मिला लीगल नोटिस

Summary :

Firoz Nadiadwala sues Kapil Sharma’s show: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ अपने बहुप्रतीक्षित फिनाले से ठीक पहले, द ग्रेट इंडियन कपिल शो कानूनी पचड़े में पड़ गया है। न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता फिरोज़ ए. नाडियाडवाला ने नेटफ्लिक्स और शो के निर्माताओं को ₹25 करोड़ का कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें उन पर हेरा फेरी फ्रैंचाइज़ी के प्रतिष्ठित बाबूराव गणपतराव आप्टे किरदार का बिना अनुमति के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। Firoz Nadiadwala sues Kapil Sharma’s show फिरोज नाडियाडवाला ने कहा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिरोज नाडियाडवाला का कहना है कि बाबूराव एक कैरेक्टर…

Firoz Nadiadwala sues Kapil Sharma’s show: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ अपने बहुप्रतीक्षित फिनाले से ठीक पहले, द ग्रेट इंडियन कपिल शो कानूनी पचड़े में पड़ गया है। न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता फिरोज़ ए. नाडियाडवाला ने नेटफ्लिक्स और शो के निर्माताओं को ₹25 करोड़ का कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें उन पर हेरा फेरी फ्रैंचाइज़ी के प्रतिष्ठित बाबूराव गणपतराव आप्टे किरदार का बिना अनुमति के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है।

Firoz Nadiadwala sues Kapil Sharma’s show

फिरोज नाडियाडवाला ने कहा

Firoz Nadiadwala sues Kapil Sharma's show
Firoz Nadiadwala sues Kapil Sharma’s show

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिरोज नाडियाडवाला का कहना है कि बाबूराव एक कैरेक्टर नहीं है बल्कि फिल्म हेरा फेरी की आत्मा है। यह हमारे विजन, क्रिएटिविटी और मेहनत से बनी फिल्म है। परेश रावल जी ने इस किरदार को पूरे दिल और आत्मा से तराशा है। कमर्शियल फायदे के लिए इसका गलत इस्तेमाल करने का अधिकार किसी को नहीं है। कल्चर शोषण के लिए नहीं संरक्षण के लिए होता है। इस भूमिका को परेश रावल ने अपने दिल और आत्मा से तराशा है। इसलिए किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वह इस किरदार का दुरुपयोग अपने बिजनेस और लाभ के लिए करे।

बता दें कि अक्षय कुमार का एपिसोड 20 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। वो शो के फाइनल एपिसोड में पहुंचे थे, जहां कलाकारों ने उनके साथ जमकर मस्ती की है। अब नाडियाडवाला की कानूनी टीम ने मांग की है कि नेटफ्लिक्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है किसी भी थर्ड पार्टी चैनल से सभी सेगमेंट हटा दिए जाएं। उन्होंने लिखित में यह भी मांगा है कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा वह बिना इजाजत के इस्तेमाल नहीं करेंगे। किसी के साथ 24 घंटे के अंदर माफी की मांग भी की गई है।

नेटफ्लिक्स को मिला ₹25 करोड़ का कानूनी नोटिस

Firoz Nadiadwala sues Kapil Sharma's show
Firoz Nadiadwala sues Kapil Sharma’s show

यह शो नेटफ्लिक्स पर आता है जिसकी वजह से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और शो के मेकर्स को कॉपीराइट एक्ट 1957 की धारा 51 के तहत कॉपीराइट का उल्लंघन और ट्रेडमार्क की धारा 29 के तहत उल्लंघन का आरोप लगाते हुए नोटिस भेजा गया है। यह भी कहा गया है कि बाबूराव नाडियाडवाला परिवार का रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क है। कॉपीराइट एक्ट की धारा 14 का भी जिक्र नोटिस में किया गया है।

प्रोड्यूसर की तरफ से नेटफ्लिक्स से 25 करोड रुपए का मुआवजा भी मांगा गया है। नोटिस मिलने के 2 दिन के अंदर इसे चुकाना होगा नहीं तो सिविल और क्रिमिनल केस चलाया जाएगा। इस मामले को लेकर नाडियाडवाला की वकील और बिग बॉस 17 की एक कंटेस्टेंट रह चुकी सना रईस खान का कहना है कि कमर्शियल फायदे के लिए यह चोरी की गई है। उन्होंने कहा कि राइट्स उनके मुवक्किल के पास है और उसे प्रोटेक्ट किया जाएगा। किसी भी क्रिएटिव लेगेसी को बनाया जा सकता के इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

कपिल शर्मा शो हुआ ख़त्म

जैसे-जैसे शो का समापन नज़दीक आ रहा है, कानूनी विवाद ने इस जश्न भरे एपिसोड पर ग्रहण लगा दिया है। अक्षय कुमार 20 सितंबर को अंतिम अतिथि के रूप में दिखाई देंगे।

 

Also Read: Katrina Kaif Announce Pregnancy?: 42 की उम्र में मां बनने वाली हैं Katrina Kaif! बेबी बंप के साथ एक्ट्रेस की नई तस्वीर हुई वायरल

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।