ईएसआईसी के दायरे में 10 प्रतिशत आबादी : गंगवार

Summary :

NULL

नई दिल्ली: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की उपस्थिति करीब 461 जिलों में है और यह देश की करीब 10 प्रतिशत आबादी को सेवाएं प्रदान कर रहा है। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने यह जानकारी दी। श्रम मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार गंगवार ने कहा कि ईएसआई योजना 461 जिलों में लागू है और दस प्रतिशत भारतीय आबादी को इसका लाभ मिल रहा है। ईएसआईसी की बुधवार को हुई बैठक में सेवा आपूर्ति तंत्र में सुधार के बारे में कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

इससे पहले ईएसआईसी ने राज्य स्तर पर अनुषंगी निगम-सोसायटी के गठन का भी फैसला लिया था। राज्यों से मिले सुझाव के आधार पर राज्यों में कर्मचारी राज्य बीमा सोसायटी (ईएसआईएस) के संविधान में संशोधन का भी फैसला किया गया। ऐसे में गठित सोसायटी प्रशासन और चिकित्सा लाभ के प्रबंधन और राज्य में चिकित्सा प्रतिष्ठानों के लिए प्रबंधकीय और स्वास्थ्य सेवा निकाय के रूप में काम करेगी। इसके अलावा यह ईएसआईसी की डिस्पेंसरियों का रखरखाव और संचालन भी करेगी।

 लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team