5 kg Gas Cylinder Price Hike: आज 1 मई 2026 से LPG कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी की गई है और 993 रुपये तक कीमत बढ़ा दी गई है। जिससे देशभर में बवाल मचा हुआ है। बड़े सिलेंडर के साथ ही 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर भी महंगा हो गया है जिससे माना जा रहा है कि आज मजदूर दिवस पर महंगाई का तोहफा दिया गया है और अपने घर से दूर रहने वाले प्रवासी मजदूर, डेली वेज वर्कर्स, स्टूडेंट पर बोझ बढ़ने लगा है।
5 kg Gas Cylinder Price Hike: 5KG वाले छोटे सिलेंडर की कीमत बढ़ी

मई महीने की शुरुआत में ही LPG सिलेंडर के साथ ही 5KG वाले छोटे सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है। बता दें कि अब 261 रुपये महंगा होने के बाद इस सिलेंडर की कीमत ₹549 कीमत से बढ़कर ₹810 हो गई है। ऐसे में जिनके पास छोटा सिलेंडर उनके लिए इस महंगाई का सीधा असर उनकी जेब में पड़ेगा साथ ही बजट भी खराब होगा।
होटल से खाना ऑर्डर करना होगा महंगा!
19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी होने का सीधा असर रेस्तरां, होटल, बेकरी और उन प्रतिष्ठानों पर पड़ेगा जो अपने दैनिक कार्यों के लिए कमर्शियल एलपीजी पर निर्भर हैं। उद्योग जगत के लोग अक्सर बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डाल देते हैं, जिसका असर आने वाले हफ्तों में खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर पड़ सकता है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में होटल से खाना ऑर्डर करना महंगा हो सकता है।
LPG Price Hike: घरेलू एलपीजी की कीमतों में इजाफा नहीं

सरकार ने घरेलू एलपीजी की कीमतों में इजाफा नहीं किया है जिससे परिवारों के लिए यह किफायती रहे। 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत कई महीनों से बदली नहीं गई है, जिससे व्यापक मुद्रास्फीति के दबाव के बीच उपभोक्ताओं को राहत मिली है। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने बयान में कहा कि देश में मौजूद 33 करोड़ घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


Download Android App
Download iOS App




