बजट में होगी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कार्य योजना : प्रकाश जावड़ेकर

Summary :

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार कहा कि सरकार एक फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट में अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ‘कार्य योजना’ पेश करेगी।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार कहा कि सरकार एक फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट में अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ‘कार्य योजना’ पेश करेगी। उन्होंने जोर देते हुये कहा कि अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत बनी हुई है। जावड़ेकर ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के भारत के आर्थिक वृद्धि के अनुमान को घटाने से जुड़े सवाल पर कहा कि अर्थव्यवस्था “सुधार” के रास्ते पर है और किसी को भी निराशाजनक राय नहीं रखनी चाहिए। 

कांग्रेस को अपना नाम बदल कर मुस्लिम लीग कांग्रेस रख लेना चाहिए : संबित पात्रा

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) की आलोचना करने वालों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में भी की गई थी। जावड़ेकर ने कहा कि उस समय यह प्रक्रिया अच्छी थी लेकिन जब आज भाजपा यही काम कर रही है तो यह बुरी बन गई। 

Desk Team