मुंबई : कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बीएसई का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली की बिकवाली निकलने से 135 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स दिन के कारोबार में एक समय अब तक के सर्वोच्च स्तर 39,487.45 अंक पर पहुंच गया, लेकिन कारोबार की समाप्ति पर यह 135.36 अंक यानी 0.34 प्रतिशत गिरकर 39,140.28 अंक पर बंद हुआ।
वहीं एनएसई का निफ्टी भी 34.35 अंक यानी 0.29 प्रतिशत गिरकर 11,752.80 अंक पर बंद हुआ। सामान्य मॉनसून के अनुमान और कंपनियों के तिमाही परिणामों के सकारात्मक रहने की उम्मीद के बीच मंगलवार को सेंसेक्स रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुए थे।


Download Android App
Download iOS App



