नई दिल्ली : एयर एशिया के खिलाफ कथित धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। ईडी ने वाणिज्य मंत्रालय एवं उद्योग मंत्रालय से कंपनी को दी गई एफडीआई मंजूरियों से जुड़े दस्तावेज जुटाए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ईडी जांचकर्ताओं की टीम ने पिछले सप्ताह औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) से कई दस्तावेज जुटाए हैं। अधिकारी ने कहा कि एजेंसी द्वारा जुटाई गई फाइलें एयर एशिया के एफडीआई प्रस्ताव और विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) से उसे मिली मंजूरियों से संबंधित हैं। एफआईपीबी को सरकार द्वारा अब समाप्त कर दिया गया है।
एफआईपीबी एक अंतर-मंत्रालयी निकाय था जिसमें डीआईपीपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल थे। अधिकारी ने कहा कि एयर एशिया के मामले पर काम कर रही एजेंसी की एक विशेष टीम अब मौजूदा नीति की जांच करेगी और देखेगी कि किन परिस्थितियों में एयर एशिया को मंजूरी दी गई थी।
उन्होंने कहा कि एफआईपीबी मंजूरी से जुड़े कुछ अन्य दस्तावेज जल्द ही वित्त मंत्रालय से हासिल किए जाएंगे। प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले महीने एयर एशिया के अधिकारियों और अन्य के खिलाफ धन शोधन कानूनके तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है। इन पर एयर एशिया इंडिया लिमिटेड के लिए अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के लाइसेंस हासिल करने के वास्ते भ्रष्टतरीके अपना कर सरकारी नीतियों के साथ चालबाजी करने का आरोप है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



