नई दिल्ली : देश की शीर्ष दूरसंचार कंपनियों के प्रमुख 25 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रही भारतीय मोबाइल कांग्रेस में मंच साझा करते देखे जाएंगे। इस कार्यक्रम में दूरसंचार उद्योग के समक्ष उपस्थित गंभीर मुद्दों पर गहन चर्चा की संभावना है। कार्यक्रम की समय-सारिणी के अनुसार, रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी और भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल 25 अक्टूबर को उद्घाटन सत्र में एक साथ मंच पर उपस्थित होंगे।
वोडाफोन आइडिया के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के भी इस कार्यक्रम में भाग लेने का अनुमान है। दूरसंचार कंपनियों के संगठन सेल्यूलर ऑरपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महानिदेशक राजन एस. मैथ्यू ने कहा कि सभी तीनों दूरसंचार कंपनियों के प्रमुखों के भारतीय मोबाइल कांग्रेस में भाग लेने का अनुमान है।


Download Android App
Download iOS App



