एपल का सालाना लॉन्चिंग इवेंट कुपर्टिनो (सैन फ्रांसिस्को) स्थित कंपनी के हेडक्वार्टर में शुरू हो चुका है । इस इवेंट में कंपनी तीन आईफोन लॉन्च कर सकती है। इस कार्यक्रम में बहुप्रतीक्षित 2018 आईफोन Xs से पर्दा उठाया । इसके अलावा एप्पल इस कार्यक्रम में नए 2018 आईपैड प्रो और एप्पल वॉच सिरीज 4 को भी लॉन्च की।
टिम कुक ने लॉन्च किया आईफोन एक्स एस
98 प्रतिशत ग्राहक आईफोन एक्स की पर्फोर्मेंस से खुश हैं।
टिम कुक ने कहा आईफोन एक्स ने स्मार्टफोन का भविष्य दिखाया है।
जीपीएस के साथ सीरीज़ 4 की कीमत 399 डॉलर और सेल्युलर के साथ सीरीज 4 एप्पल वॉच की कीमत 499 डॉलर है।
एप्पल वॉच सीरीज़ 4 की कीमत 399 डॉलर से शुरू है।
इसमें दमदार बैटरी दी है, यूजर 18 घंटे लगातार इसका उपयोग कर सकता है।
इसमें दमदार बैटरी दी है, यूजर 18 घंटे लगातार इसका उपयोग कर सकता है।
नई वॉच में ईसीजी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जिसकी मदद से यूजर की हार्टबीट रिकॉर्ड की जाएगी।
एप्पल वॉच में फॉल डिटेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जिसकी मदद से यूजर के गिरने की सूचना मिल जाएगी।
एप्पल वॉच सीरीज़ 4 में डुअल कोर एस4 प्रोसेसर दिया गया है।
नई एप्पल वॉच में नया यूजर इंटरफेस दिया गया है।
एप्पल ने लॉन्च की सीरीज़ 4, इसका आकार पिछले मॉडल से 30 गुना बड़ा है।
टिम कुक ने जेफ को एप्पल वॉच शोकेस करने के लिए स्टेज पर बुलाया।


Download Android App
Download iOS App





