Shocking! पासपोर्ट की कीमत ने तो तोड़े सारे रिकॉर्ड! देखिए कौनसा देश बढ़ा रहा फीस और अब कितने रुपये चुकाने होंगे?

Summary :

Australia Passport Fee Increase: ईरान-इजरायल-अमेरिका की लड़ाई के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने पासपोर्ट फीस को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब वहां के सामान्य पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे। नई फीस लागू होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का पासपोर्ट दुनिया का सबसे महंगा पासपोर्ट बन गया है। यानी अब ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी करना पहले से ज्यादा महंगा पड़ सकता है। Passport New Rules: ऑस्ट्रेलिया में पासपोर्ट की फीस इस तरह तय की गई है: 10 साल के वयस्क पासपोर्ट के लिए लगभग 422 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर देने…

Australia Passport Fee Increase: ईरान-इजरायल-अमेरिका की लड़ाई के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने पासपोर्ट फीस को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब वहां के सामान्य पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे। नई फीस लागू होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का पासपोर्ट दुनिया का सबसे महंगा पासपोर्ट बन गया है। यानी अब ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी करना पहले से ज्यादा महंगा पड़ सकता है।

Passport New Rules: ऑस्ट्रेलिया में पासपोर्ट की फीस इस तरह तय की गई है:

Passport New Rules
Passport New Rules (source: Social Media)
  1. 10 साल के वयस्क पासपोर्ट के लिए लगभग 422 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर देने होंगे।
  2. 5 साल का पासपोर्ट (बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए) करीब 213 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का होगा।
  3. आपातकालीन प्रसंस्करण के लिए अतिरिक्त 308 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर शुल्क देना पड़ता है।
  4. अगर कोई व्यक्ति विदेश से आवेदन करता है, तो उसे 189 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।

हालांकि इसकी फीस काफी ज्यादा है, फिर भी ऑस्ट्रेलियाई पासपोर्ट की अहमियत बनी हुई है। पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में इसे दुनिया में 8वां स्थान मिला है। इस पासपोर्ट के धारक 169 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं, जो दुनिया के लगभग 85% देशों के बराबर है। इसमें यूरोप, अमेरिका और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के अधिकांश देश शामिल हैं।

Australia Passport Fee Increase: सरकार ने बढ़ाई फीस

Australia Passport Fee Increase
Australia Passport Fee Increase (source: Social Media)

बता दें कि Australia की सरकार ने पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी है। पहले पासपोर्ट बनवाने के लिए 412 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर देने पड़ते थे, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 422 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर कर दिया गया है। अगर इसे भारतीय रुपये में देखें, तो अब पासपोर्ट के लिए करीब 27,000 रुपये से ज्यादा खर्च करने होंगे। सरकार ने यह नई फीस तुरंत लागू भी कर दी है, यानी अब पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों को यही बढ़ी हुई रकम देनी होगी।

देखें दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट (Top 10)

रैंक देश वीजा-फ्री / वीजा-ऑन-अराइवल एंट्री
1 Singapore लगभग 190+ देश
2 Japan लगभग 189 देश
3 South Korea लगभग 189 देश
4 Denmark लगभग 188 देश
5 Luxembourg लगभग 188 देश
6 Spain लगभग 188 देश
7 Sweden लगभग 188 देश
8 Switzerland लगभग 188 देश
9 Austria लगभग 188 देश
10 Germany, France, Italy, Netherlands टॉप-10 में शामिल

खास बातें

  • एशिया का Singapore पासपोर्ट इस समय दुनिया में सबसे मजबूत माना जाता है।

  • यूरोप के कई देश लगातार टॉप-10 में बने रहते हैं।

  • United States और United Kingdom की रैंक पिछले कुछ वर्षों में नीचे आई है।

देश रैंक वीजा-फ्री / वीजा-ऑन-अराइवल
India लगभग 80वीं रैंक करीब 55–60 देश

Also Read: भारत के लिए खुशखबरी: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय जहाज, जयशंकर-अराघची की फोन बातचीत में बनी सहमति

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।