सावधान! अप्रैल में कुल 14 दिन बंद रहेंगे Bank, शाखा जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Summary :

Bank Holidays April 2026: 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो गया है, इसके साथ ही मासिक अवकाश कैलेंडर भी जारी हो गया है। अगर इस महीने आपको बैंक से जुड़े जरुरी काम करने हैं, तो बैंक की छुट्टियों के बारे में जानना जरुरी है। इस महीने कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, जिनमें वीकेंड, राष्ट्रीय छुट्टियां और क्षेत्रीय त्योहार शामिल हैं। आपको बता दें, छुट्टियों का कार्यक्रम देशभर में एक समान नहीं है। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी बैंक शाखा में जाने से पहले अपने-अपने राज्य के कैलेंडर चेक कर लें।…

Bank Holidays April 2026: 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो गया है, इसके साथ ही मासिक अवकाश कैलेंडर भी जारी हो गया है। अगर इस महीने आपको बैंक से जुड़े जरुरी काम करने हैं, तो बैंक की छुट्टियों के बारे में जानना जरुरी है। इस महीने कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, जिनमें वीकेंड, राष्ट्रीय छुट्टियां और क्षेत्रीय त्योहार शामिल हैं। आपको बता दें, छुट्टियों का कार्यक्रम देशभर में एक समान नहीं है। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी बैंक शाखा में जाने से पहले अपने-अपने राज्य के कैलेंडर चेक कर लें।

Bank Holidays April 2026: अप्रैल में बैंकों की कुल 14 दिन की छुट्टी

Bank Holidays April 2026
Bank Holidays April 2026 (Source: Social Media)
अप्रैल महीने में 8 दिन बैंक, त्योहारों और खास अवसरों की वजह से बंद रहेंगे। यह छुट्टी अलग-अलग राज्यों में लागू होगी। इसके अलावा अप्रैल में 4 संडे हैं, जब देशभर में सभी बैंक बंद होंगे। साथ ही, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार भी बैंकों की छुट्टी होती है। इस तरह, अप्रैल में कुल 14 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Bank Holidays April 2026: अप्रैल में इस दिन बंद रहेंगे बैंक

तारीख दिन छुट्टी का कारण किन शहरों / जगहों पर बैंक बंद होंगे
1 अप्रैल बुधवार नए वित्त वर्ष की शुरुआत (Annual Closing) पूरे देश में
2 अप्रैल गुरुवार मोंडी गुरुवार केरल: कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
3 अप्रैल शुक्रवार गुड फ्राइडे अहमदाबाद, भोपाल, बेंगलुरु, देहरादून, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, पटना, रायपुर, शिमला आदि
5 अप्रैल रविवार संडे पूरे देश में
11 अप्रैल शनिवार दूसरा शनिवार पूरे देश में
12 अप्रैल रविवार संडे पूरे देश में
14 अप्रैल मंगलवार डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती, महा विशुव संक्रांति, बिजू, बैसाखी अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, पटना, रांची
15 अप्रैल बुधवार बंगाली नया साल, बोहाग बिहू, विशु, हिमाचल दिवस अगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोच्चि, कोलकाता, शिमला, तिरुवनंतपुरम
16 अप्रैल गुरुवार बोहाग बिहू गुवाहाटी
19 अप्रैल रविवार संडे पूरे देश में
20 अप्रैल सोमवार बसव जयंती, अक्षय तृतीया बेंगलुरु
21 अप्रैल मंगलवार गरिया पूजा अगरतला
25 अप्रैल शनिवार चौथा शनिवार पूरे देश में
26 अप्रैल रविवार संडे पूरे देश में

Bank Holidays April 2026: बैंक बंद होने पर ऑनलाइन कर सकेंगे ये काम

बैंक बंद होने परआप कुछ जरुरी काम ऑनलाइन भी कर सकते हैं। इसमें नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप, एटीएम, यूपीआई और डिजिटल पेमेंट आदि शामिल हैं। ये सभी सेवाएं छुट्टियों के दौरान भी सामान्य रूप से चलती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: पहले LPG, Petrol और अब Bedroom तक महंगाई! भारत में बढ़ने वाले हैं Condom के दाम

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।