बैंक ऑफ इंडिया ने बंद की यंगून शाखा 

Summary :

NULL

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने आज कहा कि उसने म्यामां के यंगून में स्थित अपनी प्रतिनिधि शाखा का परिचालन मध्य जनवरी से बंद कर दिया है। बैंक ने शेयर बाजार कोबताया, ‘‘ म्यामां के योजना एवं वित्त मंत्रालय के निवेश एवं कंपनी प्रशासन निदेशालय ने यंगून प्रतिनिधि कार्यालय को19 जनवरी से बंद करने की मंजूरी दे दी है।’’

बैंक ने पिछले साल नवंबर में आयोजित मंथन कार्यक्रम के तहत सभी 216 विदेशी शाखाओं के परिचालन का आकलन किया। इसी के तहत अब तक35 विदेशी शाखाओं को बंद किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि हीरा कारोबारी नीरव मोदी द्वारा बैंकिंग क्षेत्र के अब तक के सबसे बड़े घोटाले के बाद कुछ अन्य बैंक भी विदेशी शाखाओं को बंद कर चुके हैं। बैंक ऑफ इंडिया नेयं गून के अलावा बोत्सवाना शाखा को बंद किया है। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा तथा इंडियन ओवरसीज बैंक ने हांग कांग शाखा को बंद किया है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Desk Team