सरकारी बैंकों के अधिकारियों के एक संगठन ने शुक्रवार को हड़ताल का आह्वान किया है। 21 और 26 दिसम्बर को Bank कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। जबकि 22 दिसंबर को चौथा शनिवार और 23 को रविवार होने के नाते बैंक बंद रहेंगे। 24 दिसंबर को एक दिन खुलने के बाद क्रिसमस डे पर फिर 25 को बैंकों की बंद है। ऐसे में पांच दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।
बता दें कि संगठन ने वेतन भत्तों में तत्काल संशोधन की मांग एवं सरकारी बैंकों के विलय के खिलाफ इस हड़ताल का आह्वान किया है। अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) के प्रस्तावित हड़ताल से देशभर में बैंकिंग कामकाज पर असर पड़ने की संभावना है। हालांकि निजी क्षेत्र के बैंकों में कामकाज सामान्य रहेगा क्योंकि वे इस हड़ताल में शामिल नहीं हैं। अधिकतर Bank हड़ताल और उससे कामकाज पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में अपने ग्राहकों को सूचित कर चुके हैं।
सरकारी बैंकों में अगले कुछ महीनों में 83,000 करोड़ रुपये की पूंजी डालेगी सरकार – जेटली
वही, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीए) पहले ही 26 दिसंबर को हड़ताल के आयोजन का फैसला कर चुकी है। यूनियन की हड़ताल और अन्य छुट्टियों को मिला लिया जाए तो इस शुक्रवार से लेकर अगले बुधवार के बीच सरकारी बैंक एक दिन के लिए ही खुलेंगे।


Download Android App
Download iOS App




