नई दिल्ली: सैमसंग इंडिया ने अपने मोबाइल भुगतान सेवा सैमसंग पे में बिल भुगतान फीचर जोड़ने की घोषणा की है। उपभोक्ता सैमसंग पे के माध्यम से अपने यूटिलिटी बिलों का भुगतान बाधारहित तरीके से कर सकेंगे तथा रिमाइंडर भी सेट कर सकेंगे। इसके अलावा अपने वर्तमान लोकेशन के आधार पर पसंदीदा बिलर को ढूंढ भी सकेंगे।
यूजर्स अपने मोबाइल, लैंडलाइन टेलीफोन, इलेक्ट्रिसिटी, गैस, पानी और डीटीएच बिल का भुगतान कर सकते हैं। यह फीचर नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) और भारत बिल पेमेंट्स सिस्टम (बीबीपीएस) से जुड़ा है। सैमसंग पे की सेवा भारत में मार्च में लांच हुई थी और कंपनी के पेटेंट प्राप्त मैग्नेटिक सिक्योर ट्रांसमिसन (एमएसटी) प्रौद्योगिकी के साथ-साथ नियर फील्ड कम्यूनिकेशन (एनएफसी) पर काम करती है।
भारत के अलावा सैमसंग पे अब 12 वैश्विक बाजारों में उपलब्ध है। जिसमें दक्षिण कोरिया, अमेरिका, चीन, स्पेन, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, प्यूटरे रिको, ब्राजील, रूस, थाइलैंड और मलेशिया शामिल हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



