महिन्द्रा मराजो की रिकाॅर्ड बुकिंग

Summary :

मराजो काे लेकर खरीददारों में उत्साह नजर आ रहा है क्योंकि इस कार में खूबियां हैं। इसका डिजाइन, 8 सीटर केबिन, एयर कंडीशनिंग वेंट सिस्टम आकर्षित कर रहे हैं।

मुम्बई : महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लि. ने घोषणा की कि मराजो (Marazzo) ने लांच के लगभग एक महीने में 10,000 से अधिक बुकिंग की गई है। मराजो काे लेकर खरीददारों में उत्साह नजर आ रहा है क्योंकि इस कार में कई खूबियां हैं। इसका डिजाइन, 8 सीटर केबिन, एयर कंडीशनिंग वेंट सिस्टम लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

इस उपलब्धि पर महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के चीफ आफ सेल्स एंड मार्केटिंग आटाेमोटिव सेक्टर विजय नाकरा ने कहा कि हम ग्राहकों को धन्यवाद देते हैं और केवल एक महीने में मराजो के लिए इतनी बुकिंग प्राप्त करने के सा​थ प्रसन्न हैं। इसने मजारो की लोकप्रियता की तसदीक की है।

निसान ने एसयूवी के शानदार डिजाइन का अनावरण किया

Desk Team