श्रीसंत ने खुद किया खुलासा, बिग बॉस में भाग लेने के लिए मिले है इतने करोड़ !

Summary :

श्रीसंत सुरभि के इस व्यवहार से इतने परेशान हुए की उन्होंने बिग बॉस के घर का एक और नियम तोड़ दिया। अग्रीमेंट के हिसाब से उनपर कानूनी कार्यवाही भी हो सकती है।

बिग बॉस हाउस के अंदर पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत लगातार अपने विरोधियों के आगे कमजोर हो रहे है और ये तो साफ़ हो गया है की उन्हें गुस्सा दिलाना बेहद आसान और उनकी इस कमी का फायदा घर के बाकी सदस्य बखूबी उठा रहे है।

श्रीसंत

श्रीसंत हमेशा छोड़ने की धमकी देते है और कभी-कभी उन्होंने दीवारों को कूदकर घर से भागने की भी कोशिश की है। साथ ही आपको बता दें की श्रीसंत अब तक किसी भी टास्क में सक्रीय नहीं रहे है।

श्रीसंत

टास्क में कोऑपरेट ना करने की वजह से उनकी घर के अन्य सदस्यों से काफी बार लड़ाई हो चुकी है। हाल ही में श्रीसंत और सुरभि राणा के बीच जमकर झगड़ा हुआ और श्रीसंत ने घर के अंदर धूम्रपान करने के लिए सुरभी पर आरोप लगाया जो कि बिग बॉस हाउस के नियमों में से एक का उल्लंघन है

श्रीसंत

अनूप जलोटा और जसलीन ने इस आरोप में श्रीसंथ की मदद की और सुरभि राणा को सजा दिलवाई। लेकिन सुरभि के साथ साथ श्रीसंत को भी उनके बुरे व्यवहार के कारण घर के वातावरण को खराब करने की सजा देने के लिए दीपिका के साथ काल कोठरी के अंदर भेज दिया गया।

श्रीसंत

काल कोठरी में भी सुरभि राणा ने श्री संथ को टारगेट करने में कोई कमी नहीं छोड़ी और वो लगातार श्रीसंत और परेशान करती रही। श्रीसंत सुरभि के इस व्यवहार से इतने परेशान हुए की उन्होंने बिग बॉस के घर का एक और नियम तोड़ दिया। बिग बॉस के घर के अग्रीमेंट के हिसाब से उनपर कानूनी कार्यवाही भी हो सकती है।

श्रीसंत

दरअसल बिग बॉस के किसी प्रतिभागी को शो में भाग लेने के लिए पारिश्रमिक के रूप में भुगतान की जाने वाली राशि का खुलासा करने की अनुमति नहीं है। और श्री संत ने सुरभि से परेशान होकर कैमरे पर खुलासा किया की उन्हें इस शो में भाग लेने के लिए 2.5 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। और सुरभि राणा बिना किसी पारिश्रमिक के इस शो में आयी हुई है।

वीकेंड के वार में, मेजबान सलमान खान ने न केवल सुरभि को दोषी ठहराया बल्कि श्रीसंत के राशि के बारे में बात करने के कार्य पर भी नाराजगी दिखाई।

यौन उत्पीड़न के आरोपों की वजह से अनु मलिक को Indian Idol शो से निकला गया

Desk Team