खतरे में दुनिया की अर्थव्यवस्था! कच्चे तेल की कीमत में भारी उछाल, कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल के पार

Summary :

Brent Crude Price Record High: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनातनी के चलते वैश्विक स्तर पर फिर तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान के नए प्रस्ताव को ठुकराने के बाद और अमेरिका के साथ समझौते पर सहमत होने तक होर्मुज की नौसैनिक नाकाबंदी जारी रहने के बयान पर वैश्विक स्तर पर हलचल मच गई है और  ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें 120 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से पार पहुंच गईं। 2022 के बाद सबसे उच्चतम स्तर पर वैश्विक तनाव और अमेरिका की नाकेबंदी के चलते कच्चा तेल वर्ष 2022 के बाद सबसे उच्चतम स्तर पर…

Brent Crude Price Record High: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनातनी के चलते वैश्विक स्तर पर फिर तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान के नए प्रस्ताव को ठुकराने के बाद और अमेरिका के साथ समझौते पर सहमत होने तक होर्मुज की नौसैनिक नाकाबंदी जारी रहने के बयान पर वैश्विक स्तर पर हलचल मच गई है और  ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें 120 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से पार पहुंच गईं।

2022 के बाद सबसे उच्चतम स्तर पर

वैश्विक तनाव और अमेरिका की नाकेबंदी के चलते कच्चा तेल वर्ष 2022 के बाद सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है और कच्चे तेल की कीमतों में आग लग गई है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल उछलकर 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है जिससे तेल आपूर्ति प्रभावित हो गई है और प्रस्ताव ठुकराने, नाकेबंदी के चलते वैश्विक स्तर तनाव बढ़ने की आशंका है।

नाकाबंदी बमबारी से अधिक प्रभावी

ट्रम्प ने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर दबाव बनाने के लिए नाकाबंदी का इस्तेमाल एक प्रमुख उपकरण के रूप में किया जा रहा है। नाकाबंदी बमबारी से कहीं अधिक प्रभावी है। वे बुरी तरह घुट रहे हैं और उनके लिए स्थिति और भी बदतर होने वाली है। परमाणु हथियार नहीं रख सकते साथ ही कहा कि परमाणु हथियार के बिना कोई समझौता नहीं होगा।

ईरान के प्रस्ताव को खारिज किया

ट्रंप ने परमाणु वार्ता से पहले होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और नाकाबंदी हटाने के ईरान के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। प्रतिबंधों में किसी भी प्रकार की ढील देने से पहले ईरान को अमेरिका की चिंताओं का समाधान करना होगा। लेकिन अगर ईरान बातचीत के लिए सहमत नहीं होता है तो वे सैन्य कार्रवाई पर विचार कर सकते हैं। इस दौरान किसी भी विशिष्ट सैन्य योजना पर चर्चा करने से इनकार कर दिया।

होर्मुज ऊर्जा आपूर्ति का एक प्रमुख मार्ग

यह घटनाक्रम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक तेल एवं गैस आपूर्ति में व्यवधान की आशंकाओं के बीच सामने आया है। होर्मुज ऊर्जा आपूर्ति का एक प्रमुख मार्ग है, और किसी भी लंबे समय तक चलने वाली नाकाबंदी से वैश्विक बाजारों पर असर पड़ने की आशंका है। विश्व अर्थव्यवस्था एक भयानक संकट से जूझने वाली है क्योंकि तेल सप्लाई ठप होने और कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद कई देशों की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ने वाला है।

ALSO READ: घूमने से पहले चेक करें पेट्रोल डीजल के नए रेट, जानें दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत कई शहरों का ताजा भाव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।