BSNL Freedom Plan Last Date : जियो और एयरटेल के महंगे रिचार्ज प्लान के बीच BSNL का फ्रीडम प्लान एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पब्लिक डिमांड को देखते हुए कंपनी ने इस खास प्लान को दोबारा शुरू किया है।
सिर्फ 1 रुपये की कीमत वाले इस प्लान में ग्राहकों को कई बेसिक टेलीकॉम सुविधाएं मिलती हैं। यह ऑफर फिलहाल सीमित समय के लिए उपलब्ध है और यूजर्स 30 अप्रैल 2026 तक इसका लाभ उठा सकते हैं।
BSNL Freedom Plan Last Date: 1 रुपये में नया सिम और 30 दिन की वैधता
Aapka apna Freedom Plan laut aaya hai!
Sirf ₹1 mein BSNL laya hai unlimited calls, 2 GB Data/ Day, 100 SMS/Day
Aaj hi apne retail store ya CSC par jayein aur iss offer ka laabh uthaaye.
it’s a comeback you can’t ignore! #BSNL #FreedomPlan #Rupeesone #BudgetPlan… pic.twitter.com/b2X1hGfLpD
— BSNL India (@BSNLCorporate) April 7, 2026
बीएसएनएल के इस प्लान के तहत ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये में नया सिम कार्ड दिया जाता है, जिसकी वैधता 30 दिनों की होती है। इस अवधि के दौरान यूजर्स बिना किसी रुकावट के कंपनी की विभिन्न सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।
यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है जो कम खर्च में नया नंबर लेना या नेटवर्क को आजमाना चाहते हैं।
BSNL Freedom Plan Last Date: अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा

फ्रीडम प्लान में यूजर्स को पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
इसके अलावा, ग्राहकों को हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी दी जाती है, जिन्हें वे किसी भी नेटवर्क पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस प्लान में इंटरनेट इस्तेमाल के लिए भी पर्याप्त डेटा दिया जा रहा है। यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता है, जो सामान्य ब्राउज़िंग, चैटिंग, यूट्यूब वीडियो देखने या इंस्टाग्राम रील्स देखने के लिए काफी है।
BSNL Freedom Plan Last Date: सीमित समय के लिए उपलब्ध ऑफर
बीएसएनएल का यह फ्रीडम प्लान सीमित अवधि के लिए शुरू किया गया है। फिलहाल कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी है कि यह ऑफर आगे कितने समय तक जारी रहेगा। हालांकि, अभी यूजर्स 30 अप्रैल 2026 तक इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए जल्दी आपको इस प्लान के लिए जाना होगा वरना समय निकल जाएगा.
कम कीमत और बेसिक सुविधाओं के कारण यह प्लान उन लोगों के लिए खासतौर पर उपयोगी हो सकता है, जो दूसरा नंबर रखना चाहते हैं या बीएसएनएल का नेटवर्क ट्राई करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें – Loan और EMI पर नहीं मिलेगी राहत, RBI ने 5.25% पर बरकरार रखी रेपो रेट, जानें ब्याज दर घटने-बढ़ने का कनेक्शन



Download Android App
Download iOS App




