Special Cheese Paratha Recipe: अगर आप भी रोजाना यही सोचते हैं कि आज बच्चों के टिफिन में क्या बनाया जाए, तो अब आपको बहुत ज्यादा परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। वैसे भी बच्चों को हर दिन कुछ चटपटा और टेस्टी खाने का मन करता है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिसे बनाना बेहद आसान है। ये सुबह जल्दी बन जाती है और इसको बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की भी जरूरत नहीं होती है। चीज़ बटर पराठा बच्चों से लेकर बड़े तक को बहुत ज्यादा पसंद आता है। अगर आपने इसे एक बार बना दिया तो ये रेसिपी बच्चों की फेवरेट बन जाएगी। आइए जानते हैं, इसे बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की जरूरत होती है।
Special Cheese Paratha Recipe: चीज़ पराठा बनाने की रेसिपी

सामग्री
- गेहूं का आटा – 2 कप
- मोत्ज़रेला चीज़ – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- प्रोसेस्ड चीज़ – ½ कप
- बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज़ और टमाटर – ½ कप
- हरी मिर्च और धनिया – बारीक कटा हुआ
- नमक – स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- मक्खन या घी – परांठा सेकने के लिए
Special Cheese Paratha Recipe in Hindi: चीज़ पराठा बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में गेहूं का आटा लें, फिर उसमें एक चुटकी नमक मिलाकर गूंध लें।
- आटे को थोड़ी देर कपड़े से ढककर रख दें, ताकि इसे बेलने में आसानी हो।
- अब एक बाउल में मोत्ज़रेला और प्रोसेस्ड चीज़ डालें। फिर कटी शिमला मिर्च, प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं।
- फिर इसमें नमक और काली मिर्च मिला दें। अब सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें, फिर दो लोइयों की अलग-अलग रोटी बेल एक रोटी पर तैयार स्टफिंग फैलाएं और दूसरी रोटी को ऊपर से रख दें।अब
- उसके किनारों को हल्के हाथ से दबाकर सील कर दें, ताकि स्टफिंग बाहर न निकल पाए।
- इसके बाद तवा गर्म करें। फिर परांठे को धीमी आंच पर दोनों तरफ घी या मक्खन लगाकर सेंकें।
- अब आपका चीज़ पराठा बनाकर तैयार है। इसे आप केचप, पुदीना चटनी के साथ खा सकते हैं।
Also Read: Chemical वाले Sharbat को कहें बाय-बाय, ताजे Gulaab और Beetroot से घर पर बनाएं Healthy Summer Drink



Download Android App
Download iOS App




