Chemical वाले Sharbat को कहें बाय-बाय, ताजे Gulaab और Beetroot से घर पर बनाएं Healthy Summer Drink

Summary :

Special Rose Sharbat Recipe: जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू होता है, हर किसी का कुछ ठंडा और टेस्‍टी पीने का मन करता है। गर्मी में तेज धूप और पसीने से राहत पाने के लिए हर घर में शरबत बनता है। जिसका सेवन खूब किया जाता है। इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है, ये पेट और शरीर को तुरंत ठंडा करने में मदद करता है। गर्मी के मौसम में ये शरबत हर उम्र के लोगों को बेहद पसंद आता है। इस समर सीजन अगर आप रुह अफजा खरीदने वाले हैं, तो पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।…

Special Rose Sharbat Recipe: जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू होता है, हर किसी का कुछ ठंडा और टेस्‍टी पीने का मन करता है। गर्मी में तेज धूप और पसीने से राहत पाने के लिए हर घर में शरबत बनता है। जिसका सेवन खूब किया जाता है। इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है, ये पेट और शरीर को तुरंत ठंडा करने में मदद करता है। गर्मी के मौसम में ये शरबत हर उम्र के लोगों को बेहद पसंद आता है। इस समर सीजन अगर आप रुह अफजा खरीदने वाले हैं, तो पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आइए आज हम आपको गुलाब शरबत बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं।

Special Rose Sharbat Ingredients: गुलाब का शर्बत बनाने की सामग्री

Special Rose Sharbat Ingredients
Special Rose Sharbat Ingredients (Source:Social Media)
  • गुलाब के फूल – 30
  • चुकंदर – 1
  • कटे हुए तुलसी पत्ते
  • पुदीना पत्ते – 5-6
  • धनिए के पत्ते- 5-6
  • छोटी इलायची – 5-6
  • चीनी – 600 ग्राम
  • नींबू – 4

Special Rose Sharbat Recipe: गुलाब का शर्बत बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छे से धोकर थोड़ी देर के लिए सुखा लें।
  • थोड़ी देर बाद कप गर पानी में गुलाब की पंखुड़ियों को डालकर पीस लें।
  • पीसने के बाद गुलाब का रस एक कटोरी में छान लें।
  • इसके बाद कटा चुकंदर, तुलसी, धनिया और पुदीना को महीन पीस लें और पानी में डालकर उबाल लें।
  • एक या दो उबाल आने के बाद गैस बंद करें और ठंडा होने दें। थोड़ी देर बाद इसे छान लें।
  • इसके बाद चीनी को एक बर्तन में ड़ालकर पानी मिलाकर उबालें।
  • पानी में चीनी घुलने के बाद इसमें इलायची, नींबू का रस, गुलाब की पंखुड़ियों का रस व चुकंदर का रस मिलाएं।
  • शर्बत को 4-5 घंटे ढक कर रख दें।
  • अब आपका गुलाब शरबत बनकर तैयार है। इसे आप फ्रिज में रख कर लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

Also Read: बच्चों के लिए घर पर बनाएं Tasty Chocolate Laddu, यहां देखें आसान Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।