केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को भारत और गिनी के बीच अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में समझौते को मंजूरी दे दी। यह समझौता पहले हो चुका है। इसे अब केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी मंजूरी दे दी है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भारत और गिनी के बीच अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में सहमति ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दी गई।
इस एमओयू का उद्देश्य सहकारी संस्थागत संबंधों का आधार स्थापित करना और आपसी लाभ, समानता तथा पक्षों के बीच पारस्परिक आदान प्रदान के द्विपक्षीय तकनीकी सहयोग को प्रोत्साहन देना है।
समझौते के तहत दोनों पक्ष सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जैव ऊर्जा, कचरे से ऊर्जा और क्षमता निर्माण आदि क्षेत्रों में सहयोग करेंगे। बयान में कहा गया है कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



