सरकार ने भारत बांड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) नाम से एक साझा निवेश कोष शुरू करने प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दी जिसके यूनिटों में निवेश करने वालों का पैसा सार्वजनिक उपक्रमों और सरकारी संठनों के बांड में लगाया जाएगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को यह निर्णय लिया। फिल हाल सरकार की ओर से इस समय संचालित ईटीफ में निवशकों का पैसा चुनिंदा सरकारी कंपनियों के शेयरों में लगाया जाता है। ऐसे कोष के यूनिट शेयरबाजारों में खरीदे बेचे जा सकते हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बांड ईटीएफ के निर्णय के बारे में कहा कि इस कोष के शुरू होने पर सरकारी कंपनियों तथा अन्य सरकारी संगठनों के लिए अतिरिक्त धन जुटाने में मदद मिलेगी। भारत बांड ईटीएफ देश में पहला कॉरपोरेट बांड ईटीएफ होगा।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नागरिकता संशोधन विधेयक को दी मंजूरी
उन्होंने कहा कि इस ईटीएफ में सरकारी कंपनियों या किसी सरकारी संगठन द्वारा जारी किए गए बांड होंगे और इनका शेयर बाजारों में कारोबार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इसकी एक यूनिट का अंकित मूल्य एक हजार रुपये रखा जाएगा ताकि इसमें छोटे निवेशक भी निवेश कर सकें। सीतारमण ने कहा कि हर ईटीएफ की परिक्वता तिथि होगी। अभी इनके लिये तीन साल और 10 साल की दो परिपक्वता श्रेणियां होंगी।


Download Android App
Download iOS App



