मोदी सरकार ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 3 रुपये प्रति लीटर की दर से बढ़ा दिया है। सरकार ने अधिसूचना जारी करके यह जानकारी दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में गिरावट से लाभ लेने के प्रयासों के तहत सरकार ने यह कदम उठाया है।
Coronavirus : इटली में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 250 लोगों की मौत
एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि पेट्रोल पर विशेष उत्पाद शुल्क प्रति लीटर दो रुपये बढ़ाकर आठ रुपये कर दिया है तो वहीं डीजल पर यह शुल्क दो रुपये बढ़कर अब चार रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला सड़क उपकर भी एक-एक रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है।
एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) में बढ़ोतरी का नतीजा सामान्य तौर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के रूप में सामने आता है लेकिन यह अंतरराष्ट्रीय दरों में गिरावट के हिसाब से समायोजित हो जाएगी और कीमतों में इजाफा नहीं होगा।


Download Android App
Download iOS App



