कोच्चि : केंद्र सरकार नकदी संकट से जूझ रही सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) को वित्तीय पैकेज देने की योजना बना रही है। केंद्रीय भारी उद्योग एवं लोक उपक्रम राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को कहा कि बीएसएनएल को आगे बढ़ाना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।
मेघवाल ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बीएसएनएल को सरकार से कुछ पैकेज की जरूरत है। हम चाहते हैं कि बीएसएनएल को आगे बढ़ाया जाए। यह हमारी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।
ऐसे में हम पैकेज पर विचार कर रहे हैं। भविष्य में हम बीएसएनएल को कुछ पैकेज दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल की से दिए गए पैकेज के प्रस्ताव पर वित्त मंत्रालय विचार कर रहा है। मेघवाल ने कहा कि बीएसएनएल की समस्याएं 1995 में शुरू हुईं।


Download Android App
Download iOS App



