नई दिल्ली: पंजाब सीएनजी आपूर्ति करने वाला देश का नया राज्य बन गया है। सरकार के लाइसेंस की मंजूरी के बाद जालंधर में सीएनजी पंप शुरू हुआ। पंजाब के जालंधर में सीएनजी की आपूर्ति शुरू करने के साथ दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों की श्रेणी में आ गया है। इन राज्यों में पर्यावरण अनुकूल ईधन काम्प्रेस्ड प्राकृतिक गैस (सीएनजी) की आपूर्ति की जा रही है।
सीएनजी को डीजल के मुकाबले सस्ता माना जाता है। एक अधिकारी ने कहा, हमने जालंधर में सीएनजी खुदरा पंप शुरू किया है तथा दो और मार्च तक शुरू करने की योजना है। साथ ही तीन सीएनजी स्टेशन लुधियाना में भी उसी समय तक शुरू किये जाएंगे। सरकार की प्रदूषण पर अंकुश तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के इरादे से 300 शहरों में गैस वितरण शुरू करने की योजना है।
यह 2020 तक कुल ऊर्जा में गैस का योगदान 20 प्रतिशत करने की योजना का हिस्सा है जो फिलहाल 6.5 प्रतिशत है। पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम नियोजन तथा विश्लेषण प्रकोष्ठ के अनुसार देश में 1,282 सीएनजी स्टेशन हैं। इसमें से 424 दिल्ली में तथा 405 गुजरात एवं 253 मुंबई में हैं।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



