Commercial Gas Cylinder New Price: अमेरिका और ईरान के बीच जंग के चलते गैस तेल की सप्लाई ठप हुई है। इसी बीच 1 मई 2026 से ग्राहकों को मंहगाई का तगड़ा झटका लगा है जहां कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी की गई है और 999 रुपये तक कीमत बढ़ा दी गई है। मई की शुरूआत में ही 19 किलो वाला गैस सिलेंडर महंगा हो गया है लेकिन घरेलू सिलेंडर की कीमत नहीं बढ़ाई गई है। जानते है आपके शहर में कितना महंगा हुआ है।
Commercial Gas Cylinder New Price

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ₹993 की भारी बढ़ोतरी की गई है और मई महीने की शुरूआत में ही मंहगाई का करारा झटका दिया है। इंडियन ऑयल (IOC) द्वारा जारी नई दरों के अनुसार जानते है प्रमुख शहरों में अब सिलेंडर की नई कीमत कितनी हो गई है।
- दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹2,078.50 से बढ़कर ₹3,071.50 तक बढ़ गई है।
- कोलकाता में ₹994 की बढ़ोतरी की गई है और अब कोलकाता में सिलेंडर ₹2,208 से बढ़कर ₹3,202 में मिलेगा।
- मुंबई में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में भारी बढोतरी की गई है और अब ₹2,031 से बढ़कर ₹3,024 हो गया है।
घरेलू सिलेंडर में बदलाव नही
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत जारी रहेगी, क्योंकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा गया है। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने बयान में कहा कि देश में मौजूद 33 करोड़ घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
LPG Cylinder Rate Today: तीसरी बार बढ़ी कीमत

28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में यह तीसरी बढ़ोतरी की गई है। पहली बार मार्च की शुरुआत में इसकी कीमत में लगभग 115 रुपए बढ़ाया गया था, जिसके बाद 1 अप्रैल को कीमतों को लगभग 200 रुपए और बढ़ाया गया। आईओसीएल ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा कीमतों में वृद्धि के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ALSO READ: CNG-PNG, LPG and Credit Cards तक… 1 मई से होने जा रहे इन बदलावों से आपकी जेब पर पड़ेगा भारी असर!


Download Android App
Download iOS App




