नई दिल्ली : व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति के कथित उल्लंघन को लेकर फ्लिपकार्ट के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में शिकायत दर्ज की है। कैट ने आज इसकी जानकारी दी। कैट ने बयान में कहा कि उसने ईडी से ई-कॉमर्स कंपनियों के कारोबारी तरीके की जांच का अनुरोध किया है क्योंकि लगभग सभी कानून का उल्लंघन कर रही हैं, फ्लिपकार्ट इसका एक उदाहरण है।
फ्लिपकार्ट को इस बाबत भेजे गये ईमेल का जवाब नहीं आया है। कैट ने ईडी से अपनी शिकायत में कहा कि मार्केटप्लेस मॉडल के तहत कारोबार करने वाली कंपनी फ्लिपकार्ट सक्रिय तरीके से ई-कॉमर्स के भंडार आधारित मॉडल पर कारोबार कर रही है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



