देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार चौथे सप्ताह की बढ़त खोता हुआ 18 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 67.10 करोड़ डॉलर घटकर 396.68 अरब डॉलर पर आ गया। इससे पहले 11 जनवरी को समाप्त सप्ताह में यह 1.27 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 397.35 अरब डॉलर पर पहुँच गया था, जो 14 सप्ताह का उच्चतम स्तर था।
रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 18 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 65.30 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 370.72 अरब डॉलर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार 21.84 अरब डॉलर पर स्थिर रहा।
आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.16 करोड़ डॉलर घटकर 2.64 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 64 लाख डॉलर घटकर 1.46 अरब डॉलर पर आ गया।


Download Android App
Download iOS App



