नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक ने 8.25 प्रतिशत पर आवास ऋण उपलब्ध कराने की आज घोषणा की। इस मामले में उसने प्रमुख बैंक एसबीआई को भी पीछे छोड़ दिया है। देश का सबसे बड़ बैंक एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) ने नवंबर महीने की शुरूआत में 8.3 प्रतिशत पर कर्ज देने की घोषणा की थी। उस समय तक यह सबसे सस्ता कर्ज था।
देना बैंक की यह पेशकश खुदरा कर्ज कार्निवल का हिस्सा है जो कल से शुरू हो रहा है और यह इस साल के अंत तक रहेगा। देना खुदरा कर्ज कार्निवल के तहत 16 नवंबर 2017 से 31 दिसंबर 2017 तक आवास कर्ज 8.25 प्रतिशत से लेकर 9.0 प्रतिशत ब्याज पर दिया जाएगा।बैंक ने कहा कि आवास ओर वाहन कर्ज को बढ़वा देने के लिये कार्निवल की शुरूआत की जा रही है। इसके तहत 75 लाख रुपये तक का कर्ज 8.25 प्रतिशत तथा कार ऋध्स 9 प्रतिशत सालाना ब्याज पर दिया जाएगा। हालांकि महिलाओं को वाहन के लिये कर्ज 8.9 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा। देना बैंक ने कहा कि वह इस अवधि में कर्ज के लिये कोई प्रसंस्करण शुल्क नहीं लेगा।


Download Android App
Download iOS App



