शेनजेन : अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद चालू साल की पहली छमाही में हुवावेई की आमदनी में इजाफा हुआ है। कंपनी ने मंगलवार को अपनी आमदनी के आंकड़े जारी किए। हालांकि, कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से उसे आगामी महीनों में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अमेरिका ने मई में कंपनी को सुरक्षा चिंताओं की वजह से अमेरिकी बाजार में काली सूची में डाल दिया था।
चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी को इस वजह से काफी दबाव झेलना पड़ रहा है। यही नहीं अमेरिका दुनिया के विभिन्न देशों पर कंपनी के दूरसंचार उपकरणों की खरीद रोकने को लॉबिंग कर रहा है। कंपनी ने बताया कि चालू साल के पहले छह माह में उसका राजस्व 23.2 प्रतिशत बढ़कर 401.3 अरब युआन यानी 58.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ मार्जिन 8.7 प्रतिशत रहा। हुवावेई के चेयरमैल लियांग हुआ ने कहा कि अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से कुछ ‘दिक्कतें’ आई हैं लेकिन कुल मिलाकर चीजें नियंत्रण में हैं।


Download Android App
Download iOS App



