प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कई करोड़ रूपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी के मामले में आरईआई एग्रो लिमिटेड की 480 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।
कंपनी बासमती चावल का प्रसंस्करण करती है। ईडी ने एक बयान में कहा कि कंपनी के खिलाफ धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कुर्क करने का प्राथमिक आदेश जारी किया गया।
ईडी ने कंपनी के खिलाफ 2016 में मामला दर्ज किया था। यह मामला 3,871.71 करोड़ रुपये की कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से संबंधित है। ईडी ने कहा कि जब्त की गयी संपत्तियों में जमीन, भवन, राइस मिल मशीनें, कंपनी के दफ्तर आदि शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



