नई दिल्ली : टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने हाल ही में अपने तीन दिवसीय चीन दौरे को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद 2019 की शुरुआत में भारत आने की इच्छा जताई है। लेकिन उस समय देश आगामी आम चुनाव को लेकर व्यस्त रहेगा। हालांकि सरकारी नीतियों की वजह से मस्क को उनके टेस्ला इंडिया योजना को आगे बढ़ाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी इस घोषणा से, वह शायद टेस्ला के लिए कोई ठोस योजना तैयार कर सकते हैं। लेकिन यह समय उनके लिए उचित नहीं होगा, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी उस समय चुनावी अभियान में व्यस्त होंगे।
ट्विटर पर एक उपयोगकर्ता के ट्वीट पर प्रतिकिया देते हुए मस्क ने कहा कि वह जल्द ही भारत आना चाहते हैं। पुणे के एक उपयोगकर्ता द्वारा उनके भारत आने की योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, अगले वर्ष की शुरुआत में भारत आ सकता हूं। मोदी ने 2015 में कैलिफोर्निया के पालो अल्टो में टेस्ला मुख्यालय का दौरा किया था और मस्क से मुलाकात की थी, जिन्होंने उन्हें कंपनी के इलेक्ट्रिक कार संयंत्र में घुमाया था।
मस्क टेस्ला इलेक्ट्रिक कार को भारत लाना चाहते हैं, लेकिन अधिकारियों ने कुछ समय के लिए उनकी योजना पर रोक लगाने को कहा है।वह 2017 की गर्मियों में टेस्ला को भारत में लाने चाहते थे, लेकिन स्थानीय सोर्सिग मानदंडों की वजह से ऐसा नहीं हो पाया था।


Download Android App
Download iOS App



