बरेली: केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने कहा है कि देशभर में औद्योगिकीकरण के तेज करने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार योजना प्रोत्साहन के तहत उद्यमियों के अंश में से ईपीएफ का दो तिहाई हिस्सा केंद सरकार वहन करेगी। इससे नए उद्यमियों पर आर्थिक भार कम होगा जबकि गारमेंट टेक्सटाइल के उद्यमियों का ईपीएफ अंश सरकार पूरा देगी। श्री गंगवार मेसर्स सिंथैटिक एण्ड केमिकल्स (रबड़ फैक्ट्री) के कार्मिकों के बकाया भविष्य निधि भुगतान एवं नियोक्ताओं के सम्मान में बरेली के आईवीआरआई में आयोजित कार्यक्रम के बाद आज यहां संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश में औद्योगिकीकरण का माहौल बनाने और निवेशकों की मदद एवं प्रोत्साहन के लिए प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना लागू है। इसके तहत नई उद्योग लगाने पर केंद्र सरकार पहले तीन वर्षों तक नियोक्ता द्वारा दिए जाने वाला 12 प्रतिशत की ईपीएफ में से 8 पॉइंट 33 प्रतिशत सरकार वाहन करेगी उद्यमी सिर्फ तीन पॉइंट 67 प्रतिशत ही अंशदान करेगा। इससे उद्योग संचालन में आने वाले खर्चे कम होंगे जबकि गारमेंट टेक्सटाइल उद्योग में उद्यमियों का पूरा ईपीएफ अंश सरकार देगी।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



